फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Woman returning from marriage ceremony dies in road accident

शादी समारोह से लौट रही महिला की सड़क हादसे में मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Oct 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Woman returning from marriage ceremony dies in road accident
हिसार। गैबीपुर गांव के पास दो बाइक आपस में टकराने से 28 वर्षीय मोनिका की मौत हो गई। हादसे में उसका पति प्रेम सिंह घायल हो गया। मृतक महिला पंजाब के चुल्हड़ गांव की रहने वाली थी। बरवाला थाना पुलिस ने रविवार को शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चुल्हड़ गांव निवासी प्रेम सिंह की पत्नी मोनिका की मौसी के पोते की 27 अक्तूबर को शादी थी। दोनाें शादी समारोह में भाग लेने बरवाला आए थे। शादी समारोह के बाद शनिवार को दोनों बाइक पर सवार होकर बरवाला से गांव की तरफ जा रहे थे। जैसे ही वे गैबीपुर गांव से आगे निकले तो पीछे से आ रहे बाइक सवार युवक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के कारण तीनों घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सक ने मोनिका को मृत घोषित कर दिया। बरवाला थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed