फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Woman raped by threatening to make obscene video viral, case registered

Hisar News: अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला से दुष्कर्म, केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Sep 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
Woman raped by threatening to make obscene video viral, case registered
बरवाला (हिसार)। क्षेत्र में रहने वाली एक महिला से उसका अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने महिला के बयान पर आरोपी सुखबीर के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में महिला ने बताया कि वह 20 दिन पहले गांव से बरवाला में अपने मकान में रहने आई थी। मंगलवार को उसके पति व जेठ दुकान पर जबकि ससुर गांव में पेंशन लेने चले गए। वह घर में अकेली थी। इस दाैरान उसके पति के गांव का सुखबीर घर में घुस आया। वह कमरे में थी। आरोपी ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ जबरन गलत काम किया। विरोध करने पर आरोपी ने कहा कि उसके पास महिला का अश्लील वीडियो है। अगर उसने शोर मचाया तो वह वीडियो को वायरल कर देगा। वीडियो वायरल का डर दिखाकर आरोपी ने कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। अब उसने हिम्मत कर सारी बात अपने पति को बताई और थाने पहुंचकर पुलिस में शिकायत दी। जांच अधिकारी एसआई सुनीता ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed