फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Woman body found in stadium in Narnaund hand chopped off

लापता महिला की तलाश खत्म: स्टेडियम में मिला शव, मचा हड़कंप, कटा हुआ था हाथ, कुत्तों ने नोचा

Sun, 17 Nov 2024 02:14 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौंद
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौंद Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 17 Nov 2024 02:14 PM IST
सार

एक दिन पहले लापता हुई महिला की तलाश खत्म हो गई। महिला जिंदा नहीं बल्कि मरी हुई मिली है। हिसार के नारनौंद स्टेडियम में महिला का शव मिला है और उसका हाथ कटा हुआ था। 

विज्ञापन
Woman body found in stadium in Narnaund hand chopped off
मौके पर मौजूद लोग और जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के हिसार के नारनौंद में खेल स्टेडियम में महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। महिला का हाथ भी कटा हुआ था। जिस महिला का शव मिला है वह एक दिन पहले लापता हो गई थी। शनिवार 16 नवंबर को बुढ़ाना गांव की एक महिला नारनौंद सब्जी मंडी से लापता हो गई थी। महिला का शव रविवार को दोपहर करीब 12 बुढ़ाना गांव के ही खेल स्टेडियम में मिला है। स्टेडियम से कुछ ही दूरी पर महिला का कटा हुआ हाथ भी बरामद हुआ है। मृतका की पहचान बुढ़ाना निवासी करीब 50 वर्षीय कृष्णा देवी के रूप में हुई है। 

विज्ञापन


मामले की सूचना मिलते ही नारनौंद थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस के साथ ही फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल निरीक्षण किया। 
विज्ञापन




बता दें की महिला कृष्णा बेटे सुशील कुमार ने शनिवार को पुलिस में इस बात की सूचना दी थी कि उनकी माता लगभग एक बजे सब्जी मंडी नारनौंद में गई थी। इसके बाद वह घर नहीं लौटी। सुशील के बयान के आधार पर नारनौंद पुलिस थाना ने गुमशुदगी का केस भी दर्ज किया था। परिजन लगातार कृष्णा देवी की तलाश में जुटे हुए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बुढ़ाना रोड पर खेल स्टेडियम के पास रविवार दोपहर करीब 12 लोगों को कटा हुआ हाथ मिला। ऐसा लग रहा था कि यह हाथ कुत्तों द्वारा काटा गया है। इसके बाद वहां लोगों की भीड़ लग गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई और पुलिस भी मौके पर पहुंची। महिला के परिजनों को जब इसका पता चला तो वह भी वह मौके पर पहुंचे।  इसके बाद जब ग्रामीणों ने आसपास के एरिया में तलाश किया तो नजदीकी बुढ़ाना खेल स्टेडियम में कृष्ण का शव पड़ा हुआ मिला। फिलहाल पुलिस टीम घटना की जांच में जुटी हुई है। कानूनी कार्रवाई करने के बाद महिला के शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed