फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Woman ASI threatened to take off her uniform and kill her

महिला एएसआई को दी वर्दी उतरवाने व जान से मारने की धमकी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Woman ASI threatened to take off her uniform and kill her
हिसार। अदालत में पेशी के बाद आरोपियों ने आजाद नगर थाने में तैनात एएसआई ममता को जान से मारने की धमकी दी है। मामले की शिकायत महिला पुलिसकर्मी ममता ने सिविल लाइन थाने में दी। शिकायत में उन्होंने बताया कि 9 दिसंबर को उसने न्यू फ्रेंड्स एन्क्लेव कॉलोनी निवासी निर्मला व सुनीता का कालिंदरा किया था। ये दोनों आरोपी रात को महिला थाने में उनकी निगरानी में थी। शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे दोनों को एसडीएम के समक्ष पेश किया गया। आरोप है कि उस दौरान निर्मला ने अपनी बेटी मोनिका व तीन-चार अन्य लोगों को वहां बुलाया हुआ था। आरोप है कि इन लोगों ने उसे धमकी दी कि हमारे पास रिकॉर्डिंग है, हमने वायरल कर दी है और तुझे देख लेंगे। एएसआई ममता ने बताया कि जैसे ही निर्मला की जमानत मंजूर हुई, उसी दौरान निर्मला के साथ दो लड़कियों व 3-4 अन्य ने उसे धक्का दिया। उससे अभद्र व्यवहार किया और वर्दी उतरवा देने व जान से मारने की धमकी दी। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed