फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Woman accuses JJP district president of rape

हरियाणा: जजपा के जिलाध्यक्ष पर चंडीगढ़ एमएलए हॉस्टल में महिला से दुष्कर्म का आरोप, 2014 में लड़ा था विस चुनाव

Thu, 09 Dec 2021 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 09 Dec 2021 11:54 PM IST
सार

हिसार महिला थाने में जीरो एफआईआर दर्ज की गई है। जिसे चंडीगढ़ के सेक्टर-3 थाने में केस ट्रांसफर किया गया है। आरोप है कि चंडीगढ़ में नशीला पदार्थ खिला गलत काम किया और आपत्तिजनक फोटो वायरल करने की धमकी दी।

विज्ञापन
Woman accuses JJP district president of rape
सांकेतिक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हिसार के जजपा के जिलाध्यक्ष रमेश गोदारा के खिलाफ 30 वर्षीय महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता नाते में आरोपी की पोती लगती है। मामले की शिकायत पीड़िता ने बुधवार को महिला थाने में दी है। रमेश गोदारा 2014 में जजपा की टिकट पर आदमपुर विधानसभा से चुनाव लड़ चुके हैं।

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि वह किसी बीमारी से ग्रस्त थी। जिस पर रमेश गोदारा ने उसे वर्ष 2017 में कुरुक्षेत्र गुरुकुल में दवा दिलवाई और वहां दाखिल करवाया। उसके बाद उसे फोन कर चंडीगढ़ बुलाया। पीड़िता का आरोप है कि चंडीगढ़ स्थित एमएलए हॉस्टल में उसे खाने में कुछ नशीला पदार्थ खिला दिया। बेहोशी की हालत में उससे दुष्कर्म किया।

विज्ञापन

 

पीड़िता का आरोप है कि रमेश गोदारा ने उसके आपत्तिजनक फोटो खींचे और उन्हें वायरल करने की धमकी देकर कई बार दुष्कर्म किया। हिसार महिला थाने में जीरो एफआईआर दर्ज होने के बाद इसे चंडीगढ़ के सेक्टर-3 थाने में ट्रांसफर कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

पीड़िता ने बताया कि शादी से पहले उसको अक्सर सिर में दर्द रहता था। 2017 में वह सिरदर्द की दवा लेने के लिए कुरुक्षेत्र के गुरुकुल में गई थी। जब वह गुरुकुल में पहुंची तो उसके पास रिश्ते में उसके दादा रमेश गोदारा का फोन आया। रमेश गोदारा ने उससे कहा कि कालका में अच्छा डॉक्टर है। इसके बाद वह उसे कालका ले जाने लगा। रात होने पर वह चंडीगढ़ के एमएलए हॉस्टल में रमेश के साथ रुक गई।

 

रात को रमेश गोदारा ने उसके साथ दुष्कर्म किया और अगले दिन घर छोड़ गया। आरोपी रमेश गोदारा खुद को पारिवारिक बताकर उसके ससुराल पहुंच जाता था। आरोपी की हरकतों के कारण उसकी शादीशुदा जिंदगी पर असर पड़ा। इसके बाद उसने पुलिस में शिकायत दी।


 

पीड़िता से हाईकोर्ट से की अपील...

दुष्कर्म पीड़िता का एक वीडियो वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में पीड़िता पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से प्रार्थना कर न्याय की मांग करती नजर आ रही है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने उसका वीडियो वायरल करने की धमकी देकर चंडीगढ़ निवासी दोस्त के क्वार्टर पर बुलाकर दुष्कर्म किया। उसका दोस्त हरियाणा रोडवेज में कर्मचारी है। उसके बाद हिसार के अपने लेक्चरर दोस्त के घर पर भी कई बार दुष्कर्म किया। जब उसका पति ड्यूटी पर जाता था तो उसके ससुराल गुरुग्राम में जाकर उससे दुष्कर्म करता था। उसके ससुरालजनों को इस बारे में पता चला तो उसे घर से निकाल दिया। उसकी जिंदगी बर्बाद हो चुकी है। वह अपने जीवन व उसकी धमकियों से तंग आ चुकी है। आरोपी कहता है कि उसके भाइयों को झूठे केस में फंसवा देगा। पीड़िता ने कहा कि आरोपी ने उसे कहा कि थाना, कोर्ट-कचहरी, डिप्टी सीएम सब उसके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed