फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Winds change direction to western, again the temperature will cross 45

हवाओं की दिशा बदलकर हुई पश्चिमी, फिर से तापमान जाएगा 45 पार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 May 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Winds change direction to western, again the temperature will cross 45
हिसार। पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म हो चुका है। हवाओं की दिशा बदलकर फिर से पश्चिमी हो गई है। इसी वजह से दो दिनों से तापमान में बढ़ोतरी जारी है। भारतीय मौसम विभाग के नारनौल स्थित सब सेंटर के नोडल अधिकारी डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार अब तापमान फिर से 45 डिग्री का आंकड़ा पार करेगा। 10, 11 व 12 मई को दक्षिण व दक्षिण पूर्व हरियाणा और पश्चिम व दक्षिण पश्चिम हरियाणा में गर्मी को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन

डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ का असर हटने के साथ ही हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में भीषण गर्मी और प्रचंड लू चलने लगी है। अब संपूर्ण मैदानी राज्यों में एक बार फिर बलूचिस्तान और थार मरुस्थल की गर्म और शुष्क हवाओं का आगमन शुरू हो गया है। पवनों की दिशा दक्षिणी पूर्वी से फिर से पश्चिमी हो गई है, जिससे हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में तापमान फिर से बढ़ने लगा है। पश्चिमी दक्षिणी जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया है। हालांकि 12 मई को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव मैदानी राज्यों पर न के बराबर रहने वाला है। वहीं, बंगाल की खाड़ी में समुद्री चक्रवात असानी की वजह से हवाओं की दिशा बंगाल की खाड़ी की तरफ होने की संभावना बन रही हैं। इस वजह से नमी भी समुद्री चक्रवात द्वारा खींच ली जाएगी। हरियाणा, एनसीआर, दिल्ली से नमी नदारद हो जाएगी। इससे तापमान के 45 से 48 डिग्री तक या इससे अधिक पहुंचने की संभावना बन रही है।
विज्ञापन

------
अधिकतम तापमान की स्थिति -
बालसमंद हिसार - 44.3
सिरसा - 44.2
नारनौल - 44.0
गुरुग्राम - 43.0
फतेहाबाद - 42.3
रोहतक - 42.7
भिवानी - 42.1
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed