{"_id":"627812800e0d8b3e53036c5d","slug":"winds-change-direction-to-western-again-the-temperature-will-cross-45-hisar-news-hsr631131119","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवाओं की दिशा बदलकर हुई पश्चिमी, फिर से तापमान जाएगा 45 पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हवाओं की दिशा बदलकर हुई पश्चिमी, फिर से तापमान जाएगा 45 पार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म हो चुका है। हवाओं की दिशा बदलकर फिर से पश्चिमी हो गई है। इसी वजह से दो दिनों से तापमान में बढ़ोतरी जारी है। भारतीय मौसम विभाग के नारनौल स्थित सब सेंटर के नोडल अधिकारी डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार अब तापमान फिर से 45 डिग्री का आंकड़ा पार करेगा। 10, 11 व 12 मई को दक्षिण व दक्षिण पूर्व हरियाणा और पश्चिम व दक्षिण पश्चिम हरियाणा में गर्मी को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ का असर हटने के साथ ही हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में भीषण गर्मी और प्रचंड लू चलने लगी है। अब संपूर्ण मैदानी राज्यों में एक बार फिर बलूचिस्तान और थार मरुस्थल की गर्म और शुष्क हवाओं का आगमन शुरू हो गया है। पवनों की दिशा दक्षिणी पूर्वी से फिर से पश्चिमी हो गई है, जिससे हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में तापमान फिर से बढ़ने लगा है। पश्चिमी दक्षिणी जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया है। हालांकि 12 मई को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव मैदानी राज्यों पर न के बराबर रहने वाला है। वहीं, बंगाल की खाड़ी में समुद्री चक्रवात असानी की वजह से हवाओं की दिशा बंगाल की खाड़ी की तरफ होने की संभावना बन रही हैं। इस वजह से नमी भी समुद्री चक्रवात द्वारा खींच ली जाएगी। हरियाणा, एनसीआर, दिल्ली से नमी नदारद हो जाएगी। इससे तापमान के 45 से 48 डिग्री तक या इससे अधिक पहुंचने की संभावना बन रही है।
------
अधिकतम तापमान की स्थिति -
बालसमंद हिसार - 44.3
सिरसा - 44.2
नारनौल - 44.0
गुरुग्राम - 43.0
फतेहाबाद - 42.3
रोहतक - 42.7
भिवानी - 42.1