फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Win Money App: Operating an account used to fetch Rs 1.5 lakh per month

विन मनी एप : एक खाते को ऑपरेट करने पर प्रतिमाह मिलते थे डेढ़ लाख रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jul 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Win Money App: Operating an account used to fetch Rs 1.5 lakh per month
हिसार। विन मनी एप में निवेश के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी करने के मामले में आए दिन नए खुलासे हो रहे है। अहमदाबाद से गिरफ्तार किए आरोपी राजकोट के उदय और अहमदाबाद के कुलदीप पटेल ने बताया कि आरोपी सचिन के अलावा गिरोह से जुड़े अन्य लोगों केे अकाउंट भी वहीं ऑपरेट कर रहे थे। ऐसे छह खातों का पता चला है, जिनमें रुपये डलवाने से लेकर निकालने और ट्रांसफर करने की जिम्मेदारी इनकी थी। जांच में सामने आया कि एक अकांउट को ऑपरेट करने के लिए आरोपियों को प्रतिमाह डेढ़ लाख रुपये मिले थे। वहीं, एक नया खाता सामने आया है।
विज्ञापन

विन मनी एप के जरिये करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले के तार विदेशों से जुड़े हैं। मामला उजागर होने के बाद पुलिस आशंका जता रही है कि गिरोह से जुड़े कई गुर्गे दुबई भाग चुके हैं। हालांकि पुलिस गहनता से मामले की जांच कर रही है और कड़ियों को जोड़कर आरोपियों तक पहुंच रही है। रविवार को सीआईए टीम ने अहमदाबाद से दो और आरोपियों उदय और कुलदीप को गिरफ्तार कर नौ दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान उनके द्वारा बताए गए खातों को खंगाला जा रहा है। करोड़ों रुपये की ठगी करने का मामला उजागर करने के बाद शिकायतकर्ता पटेल नगर निवासी चंद्रशेखर को गिरोह चलाने वाले गुर्गों से जान से मारने की धमकियां मिल रही है। हालांकि अभी तक शिकायतकर्ता द्वारा सुरक्षा की कोई मांग नहीं की गई है।
विज्ञापन

विन मनी एप के माध्यम से लोगों से करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी मामले की गंभीरता से जांच जारी है। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है। जल्द ही मामले से जुड़े अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - लोकेंद्र सिंह, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed