फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Will develop the airport as an integrated aviation hub, will get a budget of Rs 1800 crore by January

Hisar News: हवाई अड्डे को इंटीग्रेटेड एविएशन हब के रूप में करेंगे, विकसित, जनवरी तक मिलेगा 1800 करोड़ रुपये का बजट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Sep 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
Will develop the airport as an integrated aviation hub, will get a budget of Rs 1800 crore by January
हिसार हवाई अड्डे पर अ​धिकारियों संग समीक्षा बैठक करते डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला।  स्रोत : प्रश
हिसार। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि महाराजा अग्रसेन हवाई अड्डे को इंटीग्रेटेड एविएशन हब के रूप में विकसित करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है। इसके लिए विभिन्न निर्माण कार्यों को लेकर जनवरी तक केंद्र सरकार से 1800 करोड़ रुपये की ग्रांट मिल जाएगी। इसके अलावा यहां एविएशन इंडस्ट्री को बढ़ावा देने के लिए यूएसटीडी की ट्रेड फाइनेंस अथॉरिटी ने 1.5 मिलियन डॉलर की ग्रांट इन एड दी है।
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री वीरवार को को सिविल एविएशन और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ महाराजा अग्रसेन हवाई अड्डे पर चल रहे कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने बताया कि यहां 3200 एकड़ में मैन्युफैक्चरिंग हब (आईएमसी) बनाया जाना है, जिसका टेंडर तैयार कर लिया गया है। इसके बाद यहां बोली के माध्यम से प्लॉट आवंटित किए जाएंगे। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने बताया कि हवाई अड्डे पर पायलट प्रशिक्षण के लिए कई प्राइवेट फ्लाइट ट्रेनिंग ऑपरेटर आगे आए हैं। जल्द ही यहां 100 से 200 पायलट का प्रशिक्षण की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी।
विज्ञापन

नई टर्मिनल बिल्डिंग को लेकर तैयार किया टेंडर
दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हवाई अड्डे की नई टर्मिनल बिल्डिंग जनवरी 2026 तक बनकर तैयार हो जाएगी। इसकी क्षमता 2.1 मिलियन पैसेंजर प्रति वर्ष की होगी। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने इसे लेकर टेंडर को तैयार कर लिया है, जो एक दिसंबर 2023 को जारी कर दिया जाएगा। इसी के साथ ही एटीसी (एयर ट्रैफिक कंट्रोल) का टेंडर भी जारी कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि हवाई अड्डे के विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए वन विभाग व अन्य संबंधित विभागों से एनओसी प्राप्त हो चुकी हैं। जल्द ही पुराने रनवे को डिलीट करवाकर नए रनवे की नंबरिंग करवा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने हिसार एयरपोर्ट मानसून ड्रेन, आइसोलेशन-बे , वेहिकुलर लेन, नेविगेशन एड्स , सिक्योरिटी वॉच -टॉवर्स, पैरामीटर रोड आदि कार्यों की समीक्षा की। अधिकारियों ने बताया कि एयरपोर्ट के एरिया से 132 केवी ईएचटी पॉवर लाइन को शिफ्ट करने का कार्य प्रगति पर है और जल्द ही पूरा हो जाएगा। दुष्यंत चौटाला ने राणा माइनर को शिफ्ट करने, ड्रेनेज एवं सीवर सिस्टम, सोलर पार्क समेत अन्य दर्जनों प्रोजेक्ट्स की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि हिसार एयरपोर्ट के सभी कार्य एवं इससे संबंधित अन्य प्रोजेक्ट्स समयबद्ध तरीके से पूरे करें।

एलिवेटिड रोड के लिए ऋण सुविधा मिलते ही कार्य हो जाएगा शुरू
हिसार शहर में एलिवेटेड रोड के निर्माण के संबंध में उन्होंने बताया कि जापान इंटरनेशनल कॉरपोरेशन एजेंसी की फंड प्रदाताओं से जैसे ही दो प्रतिशत की दर पर ऋण सुविधा मिल जाएगी, वैसे ही इसका निर्माण कार्य आरंभ करवा दिया जाएगा। इसके लिए जापान की एजेंसी के साथ औपचारिकताओं को पूर्ण किया जा रहा है। इस अवसर पर एसडीएम जयवीर यादव, लोक निर्माण विभाग के एसई हरपाल सिंह, कैप्टन आरपी सिंह, परियोजना सलाहकार कैप्टन अमरजीत सिंह गिल, हवाई अड्डा निदेशक एमएस दूहन, दलजीत सिंह, प्रोटोकॉल अधिकारी सतपाल आर्य, कृष्ण सिंह मलिक, पीयूष शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed