{"_id":"6352e8da1c56fc2ba1219cca","slug":"while-lighting-firecrackers-a-piece-of-glass-sank-into-the-neck-of-a-10-year-old-child-dies-hisar-news-hsr645284384","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटाखा जलाते समय कांच के गिलास का टुकड़ा 10 वर्षीय बच्चे के गले में धंसा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटाखा जलाते समय कांच के गिलास का टुकड़ा 10 वर्षीय बच्चे के गले में धंसा, मौत
विज्ञापन
हिसार। कालीरावण गांव में पटाखा जलाने के दौरान 10 वर्षीय बच्चे की एक दर्दनाक मौत हो गई। बच्चे ने पटाखे की तेज आवाज के लिए कांच के गिलास में पटाखा रखकर जला दिया। गिलास फूटा तो उसका कांच बच्चे के गले में धंस गया। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए बच्चे का अंतिम संस्कार कर दिया है।
जानकारी के अनुसार कालीरावण गांव में विनोद का 10 वर्षीय बेटा दक्ष बुधवार को पटाखे जला रहा था। आवाज तेज करने के लिए उसने एक कांच के गिलास में पटाखा रखकर जला दिया। परिजनों के अनुसार पटाखे में आग जलाकर जब वह हटने लगा तो गिलास का कांच टूटकर बिखर गया। कांच का एक टुकड़ा तेज गति से दक्ष की गर्दन में जा धंसा। परिजन घायल दक्ष को अग्रोहा के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बिना किसी पुलिस कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
सोशल मीडिया पर अब लगा रहे गुहार
शुक्रवार को विनोद के एक रिश्तेदार ने पूरी घटना का सोशल मीडिया पर जिक्र करते हुए लोगों से गुहार लगाई है कि अपने बच्चों को तेज आवाज वाले पटाखों से दूर रखें। खुद को बच्चे का मामा बताते वाले शख्स ने लिखा कि सभी से अनुरोध है कि पटाखों से बच्चों को दूर रखें, गिलास रखकर पटाखा जलाने से हमारे परिवार के एक बच्चे की मौत हो गई है। अभिभावक सावधानी रखें।