फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   WhatsApp group runs overload vehicles

व्हाट्सएप ग्रुप चला ओवरलोड वाहनों को

Mon, 12 Apr 2021 12:58 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 12 Apr 2021 12:58 AM IST
विज्ञापन
WhatsApp group runs overload vehicles
आरटीए टीम ने व्हाट्सएप ग्रुप पर अधिकारियों की लोकेशन डालकर ओवरलोड वाहनों को कार्रवाई से बचाने के मामले में पुलिस ने चार अन्य आरोपियों को शनिवार देर रात काबू किया। पकड़े गए आरोपियों में जिला भिवानी के झुप्पा कलां निवासी अरविंद व विकास उर्फ मोनू, मॉडल टाउन हिसार निवासी अजय व 12 क्वार्टर हिसार निवासी नवीन शामिल हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों को हिसार चुंगी से काबू किया है। रविवार को पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया। गांव खरक पूनिया निवासी सोनू पहले ही मामले के संबंध में गिरफ्तार किया जा चुका है। जांच अधिकारी जयदीप ने बताया कि पकड़े गए चारों आरोपी ट्रांसपोर्ट कंपनी चलाते हैं।
विज्ञापन

परिवहन निरीक्षक की लोकेशन भेज ओवरलोड वाहनों का बदलवा देते थे रास्ता
पुलिस ने मामले के संबंध में आरटीए कार्यालय हिसार के परिवहन निरीक्षक कुलदीप कुमार की शिकायत पर सोनू निवासी खरक पूनिया सहित अन्य पर मामला दर्ज किया था। उस दौरान परिवहन निरीक्षक ने सोनू को मौके से काबू कर पुलिस को सौंपा था। सोनू व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से परिवहन निरीक्षक की लोकेशन देकर ओवरलोडिंग वाहनों को अन्य रास्तों से निकलवाता था। टीम ने सोनू को उस समय काबू किया था, जब वह अपने एक साथी के साथ बाइक पर आरटीए टीम की गाड़ियों के साथ चल रहा था व टीम की लोकेशन ग्रुप में डाल रहा था। टीम ने सोनू की बाइक को मौके पर काबू कर लिया था। इस दौरान सोनू टीम के हत्थे चढ़ गया, लेकिन उसका साथी मौके से भागने में कामयाब हो गया था। बाद में सोनू का मोबाइल कब्जे में लेकर पुलिस ने उससे पूछताछ की तो उसने अन्य आरोपियों के बारे में भी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed