फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   western disturbance will become active in Haryana today Rain is likely until February 2nd

हरियाणा में आज सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ: 2 फरवरी तक बारिश की संभावना, दिनभर छाए रहेंगे बादल

Sat, 31 Jan 2026 09:45 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 31 Jan 2026 09:45 AM IST
सार

नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी पाकिस्तान पर मौजूद है, जो शनिवार रात तक देश के उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय हो जाएगा। हालांकि यह विक्षोभ पहले वाले की तरह मजबूत नहीं है।

विज्ञापन
western disturbance will become active in Haryana today Rain is likely until February 2nd
बाहरी क्षेत्र में वातावरण - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में शनिवार को एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके असर से प्रदेश में 2 फरवरी तक बारिश की संभावना बनी रहेगी। उधर, विक्षोभ के असर से शुक्रवार को बादल छाए रहे, जिससे दिन के तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर बर्फबारी और मैदानी राज्यों बूंदाबांदी व ओलावृष्टि करने के बाद उत्तरी पूर्वी राज्यों की तरफ आगे निकल गया है।

विज्ञापन


वहीं, एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी पाकिस्तान पर मौजूद है, जो शनिवार रात तक देश के उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय हो जाएगा। हालांकि यह विक्षोभ पहले वाले की तरह मजबूत नहीं है। इस विक्षोभ के असर से पूर्वी राजस्थान और दक्षिणी हरियाणा के हिस्से में एक कम दबाव का क्षेत्र बनेगा। यह विक्षोभ 31 जनवरी की रात और 1-2 फरवरी के दौरान हरियाणा के दक्षिणी, पूर्वी और मध्यवर्ती जिलों में हल्की से मध्यम बारिश करेगा। साथ ही एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ ओलावृष्टि भी हो सकती है। प्रदेश के बाकी हिस्सों में बूंदाबांदी की संभावना रहेगी।
विज्ञापन


कई जिलों में छाए बादल
पश्चिमी विक्षोभ के असर से शुक्रवार को कई जिलों में सुबह से ही बादल छाए रहे। हवाओं की दिशा में बदलाव व आंशिक बादलवाही से दिन व रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। इस दौरान रात्रि तापमान 5.1 डिग्री सेल्सियस से 11.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किए गए, जबकि दिन के तापमान भी सामान्य से अधिक बने रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed