फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Western disturbance will be active today, light rain is likely for two days.

Hisar News: आज सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, दो दिन हल्की बारिश की संभावना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Oct 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Western disturbance will be active today, light rain is likely for two days.
हिसार। मौसम में सोमवार से परिवर्तन आएगा। एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से दो दिन बूंदाबांदी की संभावना है। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार इससे बढ़े हुए प्रदूषण से राहत मिलेगी। साथ ही ठंड का भी आगाज होगा।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि वर्तमान में अरब सागर और दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। 27 अक्तूबर को उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इनके असर से प्रदेश में बादलों की आवाजाही देखने को मिलेगी, जबकि प्रदेश के दक्षिणी जिलों में 27 व 28 अक्तूबर के दौरान बिखराव वाली हल्की बारिश की संभावना बन रही है। इससे अगले तीन-चार दिनों के लिए बढ़ते प्रदूषण पर लगाम लगेगी और साथ ही ठंड भी अपने रंग दिखाने लगेगी। आने वाले दिनों में दिन के तापमान 25 से 30 डिग्री और रात के तापमान 10 से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच जाएगा।
विज्ञापन

एक्यूआई सामान्य तो पीएम 2.5 की मात्रा खराब श्रेणी में
उधर, शहर में दिनभर एक्यूआई 200 से नीचे रहा, जो दर्शाता है कि शहर की हवा में प्रदूषण की मात्रा सामान्य है। वहीं पीएम 2.5 मात्रा की 200 से 300 के बीच रही, जो यह बताता है कि हवा में प्रदूषण के बारीक कणों की मात्रा खराब श्रेणी में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिनभर ये रहा एक्यूआई
समय-एक्यूआई
सुबह 6 बजे-169
सुबह 8 बजे-167
सुबह 10 बजे-166
दोपहर 12 बजे-160
दोपहर 2 बजे-160
शाम 4 बजे-160
शाम 6 बजे-160
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed