फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Western disturbance active in Haryana, Chances of rain for three days from today, yellow alert issued

हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय: आज से तीन दिन तक बारिश के आसार, येलो अलर्ट जारी; पंजाब पर कम दबाव

Fri, 12 Jul 2024 10:37 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 12 Jul 2024 10:37 AM IST
सार

पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की वजह से पंजाब पर कम दबाव का क्षेत्र बनेगा। इस दौरान कम दबाव क्षेत्र की रेखा हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली पर पहुंचने की संभावना है। इसकी वजह से हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में सुस्त पड़ा मानसून तेजी पकड़ेगा।

विज्ञापन
Western disturbance active in Haryana, Chances of rain for three days from today, yellow alert issued
मौसम - फोटो : संवाद

विस्तार

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने व कम दबाव क्षेत्र की रेखा (मानसून टर्फ) के खिसककर प्रदेश में पहुंचने के कारण 12 से 14 जुलाई के बीच बारिश के आसार हैं। भारतीय मौसम विभाग ने शुक्रवार को उत्तरी जिलों में तेज हवा के साथ भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि शुक्रवार को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की वजह से पंजाब पर कम दबाव का क्षेत्र बनेगा। इस दौरान कम दबाव क्षेत्र की रेखा हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली पर पहुंचने की संभावना है। इसकी वजह से हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में सुस्त पड़ा मानसून तेजी पकड़ेगा। इसके साथ ही 14 जुलाई तक हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली के उत्तरी और पूर्वी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। शेष हिस्सों में हल्की बारिश देखने को मिलेगी।
विज्ञापन


प्रदेश के 9 जिलों में सामान्य से कम बारिश
प्रदेश में अब भी 9 जिले ऐसे हैं, जहां इस माह में सामान्य से कम बारिश हुई है। इनमें पानीपत में सामान्य से 92 प्रतिशत कम, करनाल में 83, रोहतक में 80, सोनीपत में 71, पंचकूला में 60, यमुनानगर में 50, कैथल में 48, अंबाला में 40 और जींद में 35 प्रतिशत कम बारिश हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed