फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Well done.. Hisar district corona free

शाबाश.. हिसार जिला कोरोना मुक्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Well done.. Hisar district corona free
हिसार। हिसार जिला वीरवार को कोरोना मुक्त हो गया है। जिले में कोई भी पॉजिटिव मरीज नहीं है। वीरवार को कोई नया केस भी नहीं आया। रिकवरी रेट घटकर 97.89 प्रतिशत हो गया है। जिले में कोरोना संक्रमण अप्रैल और मई में चरम पर था। अब तक 2.11 प्रतिशत मरीजों की संक्रमण से मौत हो चुकी है। अमर उजाला की अपील है कि लोग ऐसी एहतियात बनाए रखें, अब अगर हमने लापरवाही बरती तो कोरोना की तीसरी लहर को बढ़ावा मिलेगा। इसलिए मास्क लगाएं और सामाजिक दूरी का पालन करें।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कहा कि कोरोना अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। महाराष्ट्र, केरल सहित कुछ राज्यों में केस काफी तेजी से बढ़ रहे हैं। तीसरी लहर आने की आशंका बनी हुई है। बुधवार को कोरोना के 3 मरीज सक्रिय थे, वीरवार को तीनों स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। पिछले दो दिन से नए केस भी नहीं आए हैं।अब तक विभाग 6 लाख 65 हजार 612 लोगों के टेस्ट कर चुका है। इनमें 53974 लोग संक्रमित मिले और 52834 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं।
विज्ञापन

उधर, नागरिक अस्पताल में वीरवार को पंचकूला हेडक्वार्टर से डायरेक्टर डॉ. डीएन बागड़ी पहुंचे। उन्होंने विभाग को सैंपलिंग से लेकर टीकाकरण बढ़ाने को लेकर दिशा-निर्देश दिए। हांसी नागरिक अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट के लिए दौरा किया। सीएमओ डॉ. रत्ना भारती की मौजूदगी में सीएमओ कार्यलय में बैठक की। इसमें नोडल अधिकारी डॉ. सुभाष खतरेजा, पीएमओ डॉ. गोविंद गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

1300 सैंपल मेें से नहीं मिल रहा केस
नोडल अधिकारी डॉ. सुभाष खतरेजा ने बताया कि इन दिनों हर रोज 1300 से 1500 सैंपल की जांच की जा रही है। यह सैंपलिंग रेंडम करवाई गई है। इन सैंपल की जांच में कोई भी केस नहीं मिला है। जुलाई से इक्का-दुक्का केस ही मिल रहे हैं।
इस साल कोरोना का आंकड़ा
माह केस रिकवरी रेट (प्रतिशत में) सक्रिय मरीज
जनवरी 141 97.38 118
फरवरी 59 97.97 24
मार्च 290 97.96 23
अप्रैल 10318 97.14 6634
मई 25211 95.60 6798
जून 949 95.50 1557
जुलाई 53 97.82 06
अगस्त 02 97.86 00
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed