फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Weather took turn in Haryana, Heavy rain in many districts including Hisar and Rohtak, waterlogging on roads

हरियाणा में मौसम ने ली करवट: हिसार व रोहतक सहित कई जिलों में बारिश, दो दिन का येलो अलर्ट जारी; सड़कें जलमग्न

Tue, 03 Sep 2024 12:09 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक/हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक/हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 03 Sep 2024 12:09 PM IST
सार

हिसार में तेज बारिश शुरू होते ही दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने सुरक्षा कारणों के चलते बिजली आपूर्ति बंद कर दी। मौसम विभाग के अनुसार 3 व 4 सितंबर को तेज बारिश होने की संभावना है।

विज्ञापन
Weather took turn in Haryana, Heavy rain in many districts including Hisar and Rohtak, waterlogging on roads
बारिश के पानी से गुजरते वाहन - फोटो : संवाद

विस्तार

विज्ञापन

हरियाणा में मंगलवार की सुबह मौसम ने अचानक करवट बदली। दिन की शुरुआत धूप के साथ हुई, लेकिन जैसे ही 10 बजे का समय हुआ तो तेज बारिश ने अपनी दस्तक दी। बारिश ने गर्मी से राहत प्रदान की। बारिश के कारण शहर में सड़कों पर जलभराव की स्थिति पैदा हो गई, जिसके कारण जाम लग गया। बारिश हिसार व रोहतक सहित कई जिलों में हुई है।

हिसार में भारी बारिश के चलते दिल्ली रोड, अर्बन एस्टेट, माडल टाउन , जिंदल चौक, बैंक कालोनी, सेक्टर 13, सेक्टर 15, आजाद नगर , कैंप चौक सहित अन्य एरिया में पानी भर गया। तेज बारिश शुरू होते ही दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने सुरक्षा कारणों के चलते बिजली आपूर्ति बंद कर दी।

विज्ञापन


काफी लोगाें के दुपहिया वाहन बारिश के भरे पानी में बंद हो गए। जिसके बाद लोग उन वाहनों को घसीट कर ले जाते दिखे। मौसम विभाग के अनुसार 3 व 4 सितंबर को तेज बारिश होने की संभावना है। जिसके लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। जिसमें बुधवार को भी बारिश होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed