फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Weather news Haryana Rain in Haryana

Haryana Rain: 12 जिलों में बरसे बादल, तापमान में आई भारी गिरवाट, अभी नहीं मिलने वाली राहत

Tue, 07 Oct 2025 10:07 PM IST
शाहिल शर्मा माई सिटी रिपोर्टर हिसार
माई सिटी रिपोर्टर हिसार Published by: शाहिल शर्मा Updated Tue, 07 Oct 2025 10:07 PM IST
सार

पिछले तीन दिनों से प्रदेशभर में हो रही बारिश के कारण तापमान में 12 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है। हिसार समेत प्रदेश के कई जिलों में ओलावृष्टि भी हुई है।

विज्ञापन
Weather news Haryana Rain in Haryana
हरियाणा में बारिश से गिरा तापमान - फोटो : संवाद

विस्तार

पिछले तीन दिनों से प्रदेशभर में हो रही बारिश के कारण तापमान में 12 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है। हिसार समेत प्रदेश के कई जिलों में ओलावृष्टि भी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को भी प्रदेश में बूंदाबांदी का अनुमान है। वीरवार को पश्चिम विक्षोभ का असर कम होने के बाद मौसम साफ होने लगेगा। बारिश से धान समेत कई फसलों को नुकसान पहुंचा है, वहीं दक्षिण हरियाणा के जिलों में सरसों, चना की बिजाई के लिए बारिश को फायदेमंद माना जा रहा है।
विज्ञापन


पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से रविवार और सोमवार को प्रदेशभर में बारिश हुई। मंगलवार को भी प्रदेश के लगभग 12 जिलों में बारिश रिकॉर्ड की गई है। पिछले तीन दिनों में हुई बारिश व ओलावृष्टि के बाद तापमान में 12 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है। प्रदेश में इस बारिश से पहले अधिकतम तापमान 34 से 38 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया जा रहा था। अब प्रदेश के जिलों में अधिकतम तापमान 22 से 29 डिग्री तक लुढ़क गया है। सबसे अधिक तापमान पलवल में 32 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान की बात करें तो प्रदेश में 16.9 से लेकर 21.1 डिग्री सेल्सियस तक रहा। पूरे प्रदेश में न्यूनतम व अधिकतम तापमान सामान्य से कम है।
विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि बुधवार 8 अक्तूबर को उत्तरी और पूर्वी जिलों में हल्की बारिश की संभावना बन रही है। वीरवार से मौसम साफ होने लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



पिछले 24 घंटे में हुई बारिश

शहर        बारिश           न्यूनतम तापमान
अंबाला   26.8 एमएम   19.5 डिग्री

हिसार    19.2 एमएम    19.8 डिग्री
करनाल  14.8 एमएम    19.8 डिग्री

महेंद्रगढ़  41 एमएम      20.2 डिग्री
रोहतक  10 एमएम       21.1 डिग्री

सिरसा   12 एमएम       20.2 डिग्री
गुरुग्राम   8.5 एमएम    19.2 डिग्री

कैथल    12 एमएम     19.8 डिग्री
करनाल   8 एमएम     20.6 डिग्री

पलवल  26.5 एमएम  19.9 डिग्री
पानीपत  5 एमएम     20.1 डिग्री

नूंह   4 एमएम        16.9 डिग्री

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed