फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Weather in Hisar is likely to be variable; Heat started increasing during day

Hisar Weather: मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना; बढ़ने लगी दिन में गर्मी, अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री दर्ज

Thu, 21 Mar 2024 11:44 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 21 Mar 2024 11:44 AM IST
सार

हिसार में मौसम विभाग के अनुसार इस सप्ताह में मौसम परिवर्तनशील रहेगा। गर्मी से बचने के लिए घरों व कार्यालयों में पंखों का सहारा लेना पड़ रहा है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार 20 मार्च की रात से एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है।

विज्ञापन
Weather in Hisar is likely to be variable; Heat started increasing during day
मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिसार में दिन में गर्मी बढ़ने लगी है। बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस माह का सर्वाधिक रहा। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार इस सप्ताह में मौसम परिवर्तनशील रहेगा।

विज्ञापन


बुधवार सुबह से ही मौसम साफ रहा। इस कारण से सुबह से ही तेज धूप निकली। दोपहर तक धूप का तीखापन बढ़ता गया और गर्मी ने परेशान करना शुरू कर दिया। गर्मी से बचने के लिए घरों व कार्यालयों में पंखों का सहारा लेना पड़ा। हालांकि दिन ढलने के बाद मौसम थोड़ा ठंडा और गर्मी से राहत मिली। इस दौरान अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री रहा। मंगलवार के मुकाबले यह 2.1 डिग्री और सामान्य से 0.7 डिग्री ज्यादा रहा। वहीं रात का तापमान 13.6 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.2 डिग्री नीचे रहा।
विज्ञापन


सक्रिय हुआ पश्चिमी विक्षोभ, बारिश की संभावना नहीं
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार 20 मार्च की रात से एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है लेकिन इसके असर से बारिश की संभावना नहीं है। सिर्फ कहीं-कहीं हल्के बादल छाएंगे। इसके बाद 23 मार्च की रात से एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके प्रभाव से 24 मार्च को कहीं-कहीं बूंदाबांदी की संभावना रहेगी। इन दोनों पश्चिमी विक्षोभ के असर से तापमान में भी उतार-चढ़ाव आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंबाला में सुबह से तेज हवा चलने और आसमान में बादल छाने से ठंड रही। बीते दिनों दिन का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा पहुंचा था। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार दिन में तेज हवा चलने के साथ बादल भी छा सकते हैं।


सोनीपत में सुबह से खिली धूप के कारण न्यूनतम और अधिकतम तापमान बढ़ गया है। जिससे गर्मी का अहसास होने लगा है। न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को न्यूनतम तापमान 12.9 डिग्री व अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वायु गुणवत्ता सूचकांक हरे रंग में बना हुआ है। सुबह आठ बजे एक्यूआई 68 दर्ज किया गया। एक दिन पहले यह 79 दर्ज किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed