{"_id":"6adc490e71ac1f98580d6b77","slug":"weather-in-haryana-shifts-following-light-rain-and-hailstorms-more-rain-expected-over-the-next-three-days-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: हल्की बारिश व ओलावृष्टि से बदला मौसम, अगले तीन दिन बारिश के आसार; चरखी-दादरी में गिरे ओले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा: हल्की बारिश व ओलावृष्टि से बदला मौसम, अगले तीन दिन बारिश के आसार; चरखी-दादरी में गिरे ओले
Sat, 24 Oct 2026 11:28 AM IST
Naveen
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
Published by: Naveen
Updated Sat, 24 Oct 2026 11:28 AM IST
सार
हरियाणा के दक्षिणी हिस्सों में एक चक्रवातीय परिसंचरण बनने से बादलों की आवाजाही देखने को मिल रही है। चरखी दादरी के गांव मिर्च, मिसरी, कमोद, फतेहगढ़, समसपुर, लोहरवाड़ा, घिकाड़ा व रावलधी में बारिश के साथ ओले गिरे।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से शुक्रवार को चरखी दादरी, झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, मेवात, पलवल और फरीदाबाद में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश से मौसम बदल गया। चरखीदादरी के कई गांवों में छिटपुट ओलावृष्टि भी हुई। बारिश और ओलावृष्टि के बाद रात के तापमान में गिरावट के आसार हैं। दिन का अधिकतम तापमान 30 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। सिरसा में सबसे अधिक 35 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
विज्ञापन
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि 22 अक्तूबर की रात से एक पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान के ऊपर सक्रिय हुआ जिसके चलते प्रदेश में मौसम में एकाएक बदलाव आया। तेज गति से हवाएं चलीं और दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। इस विक्षोभ के असर से 24 से 26 अक्तूबर तक सिरसा, फतेहाबाद, कैथल, करनाल, अंबाला, यमुनानगर, पंचकूला और हिसार में बादलवाही या हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों में एक चक्रवातीय परिसंचरण बनने से बादलों की आवाजाही देखने को मिल रही है। चरखी दादरी के गांव मिर्च, मिसरी, कमोद, फतेहगढ़, समसपुर, लोहरवाड़ा, घिकाड़ा व रावलधी में बारिश के साथ ओले गिरे।
विज्ञापन