फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   weather

बर्फीली हवाओं के चलने व बादल छाने से दिन और रात के तापमान में आई गिरावट

Wed, 25 Dec 2019 01:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 25 Dec 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
weather
मंगलवार को बादल छाने व बर्फीली हवाओं के चलने से दिन व रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इस दौरान दिन के तापमान में तीन डिग्री और रात के तापमान में एक डिग्री से ज्यादा की गिरावट आई। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के अनुसार 26 दिसंबर तक मौसम परिवर्तनशील पर खुश्क रहेगा। 25 दिसंबर को बादल छाने की संभावना है। सुबह के समय धुंध छाई रहेगी। 25 दिसंबर को बादल छाने की संभावना के कारण रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन

मंगलवार के दिन की शुरुआत भी धुंध से हुई। इस दौरान दृश्यता 30 मीटर से भी कम रही। इस दौरान वाहन चालकों को दिन के समय लाइट ऑन करके सफर तय करना पड़ा। धुंध के साथ बादल भी छाए रहे। इस कारण से धुंध छंटने के बाद भी धूप नहीं निकली। दोपहर करीब एक बजे सूर्य देवता ने दर्शन दिए। मगर थोड़ी ही देर में वह बादलों की ओल में छिप गए। इसके बाद तीन बजे सूर्य देवता फिर से बादलों की ओट से निकले। इसके बाद शाम चार बजे तक हल्की धूप निकली रही। मगर दिन ढलने के बाद फिर से ठंड बढ़ गई। दिनभर 3.2 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से बर्फीली हवाएं चलीं।
विज्ञापन

सामान्य से नौ डिग्री कम रहा दिन का तापमान
इस दौरान अधिकतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से नौ डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम रहा। इससे पहले सोमवार को अधिकतम तापमान 15.6 व न्यूनतम तापमान 6.9, रविवार को अधिकतम तापमान 12.1 व न्यूनतम तापमान 6.9, शनिवार को अधिकतम तापमान 14.5 व न्यूनतम तापमान 8.0, शुक्रवार को अधिकतम तापमान 16.1 व न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed