हरियाणा में बदला मौसम का अंदाज: हिसार में छिटपुट बूंदाबांदी से तापमान में गिरावट, तेज हवाएं चली
हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से एक बार फिर मौसम में परिवर्तन आया है। हिसार में लौटते मानसून में लगातार बारिश हो रही है। प्रदेश के कुछ जिलों में शनिवार को भी बारिश हुई है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को भी मौसम परिवर्तनशील रहेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिसार में लगातार बदल रहे मौसम में शनिवार को दिन भर बादलों का प्रभाव रहा। जिले में अब भी सामान्य से करीब 55 प्रतिशत कम बारिश है। अगस्त महीने में हिसार जिले में 112 एमएम बारिश के मुकाबले 13 एमएम बारिश ही हुई थी। जिसके बाद सितंबर महीने के पहले 15 दिन भी पूरी तरह से सूखे बीते थे। सितंबर महीने में चार दिन बारिश होने के बाद तापमान में गिरावट आई है।
प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश के आसार
लौटते मानसून में लगातार बारिश हो रही है। प्रदेश के कुछ जिलों में शनिवार को भी बारिश हुई है। अधिकतर जिलों में बादलों का प्रभाव रहा। 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा के हिसाब से तेज हवाएं भी चलीं। जिसका असर तापमान पर दिखाई पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को भी मौसम परिवर्तनशील रहेगा। जिसमें प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश के आसार हैं। अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री के बीच रहने के आसार हैं। सोमवार से बारिश की संभावना नहीं होगी। इसके बाद आसमान में हल्के बादलों का असर रहेगा। तापमान में गिरावट के बाद अगले महीने में सरसों तथा चने की बिजाई शुरू होगी।
तिथि-अधिकतम-न्यूनतम
17 सितंबर-36.6-26.2
18 सितंबर-32.0-22.0
19 सितंबर-36.0-26.1
20 सितंबर-38.0-26.0
21 सितंबर-36.4-26.8
22 सितंबर-37.5-26.2
बूंदाबांदी से गिरा तापमान, गर्मी से मिली राहत
पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से एक बार फिर मौसम में परिवर्तन आया है। सोनीपत में कई दिनों से तापमान बढ़ता जा रहा था, जिससे लोगों को गर्मी सताने लगी थी। शनिवार सुबह से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से दोपहर तक बूंदाबांदी शुरू हो गई। जिससे गर्मी झेल रहे लोगों ने राहत की सांस ली। मौसम के बदले तेवर को देखते हुए किसानों को भी राहत मिली है।
हालांकि जिन किसानों की धान की फसल की कटाई चल रही है, उनकी चिंताएं बढ़ गई है। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो बूंदाबांदी होने और ठंडी हवाएं चलने से तापमान गिरा है। शनिवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि दो दिन तक आसमान में बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं बूंदाबांदी के भी आसार बने हुए हैं।
दोपहर को बदला मौसम, तेज बारिश शुरू
झज्जर में सुबह तक साफ दिखा रहा मौसम दोपहर को अचानक बदल गया। बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। दोपहर को मौसम सुहाना हो गया। शहर और आसपास के क्षेत्र में दोपहर करीब 12:45 पर बूंदाबांदी शुरू हो गई। कुछ देर में तेज बारिश शुरू हो गई। इससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली हैं, लेकिन शहर के मुख्य मार्गो पर पानी जमा हो गया।
इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश से काफी राहत लोगों को मिली हैं। इसके अलावा शहर की अनाज मंडी में खुले में बाजरे पड़ा हुआ था, लेकिन आढ़तीयों और मंडी प्रबंधन की ओर से बाजरे पर ट्रिपल तिरपाल ढककर बाजरे को बचाने की कोशिश की गई, लेकिन कुछ बाजरा भीग गया।