फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Weather Change in Haryana Weather News Haryana

Haryana Weather: एक बार फिर बदलेगा मौसम, इस दिन से बारिश होने की संभावना, पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय

Wed, 01 Oct 2025 08:42 PM IST
शाहिल शर्मा माई सिटी रिपोर्टर हिसार
माई सिटी रिपोर्टर हिसार Published by: शाहिल शर्मा Updated Wed, 01 Oct 2025 08:42 PM IST
सार

 पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से हरियाणा में एक बार फिर मौसम बदलने वाला है। मौमस विभाग ने चार अक्तूबर से बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई है जिससे रात के तापमान में कमी आएगी और लोगों को ठंड का एहसास होगा। 

विज्ञापन
Weather Change in Haryana Weather News Haryana
हरियाणा में बारिश की संभावना - फोटो : संवाद

विस्तार

चार अक्तूबर को सक्रिय होने वाले पश्चिमी विक्षोभ से प्रदेश में बारिश होने की संभावना है। यही नहीं इस दौरान कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी हो सकती है। मौसम विशेषज्ञ के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ को अरब सागर व बंगाल की खाड़ी दोनों तरफ से नमी मिलेगी। साथ ही पश्चिमी व पूर्वी हवाओं के टकराव से बादल बनेंगे।

विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि वर्तमान में गुजरात के कच्छ और राजस्थान क्षेत्र के ऊपर एक सुस्पष्ट कम दबाव का क्षेत्र सक्रिय है। बंगाल की खाड़ी में अगले 12 घंटों में नया कम दबाव का क्षेत्र बन जाएगा। 3 अक्तूबर को भी कहीं-कहीं बारिश की संभावना रहेगी। 4 अक्तूबर को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से भरपूर नमी मिलेगी। इसके असर से 8 अक्तूबर तक हरियाणा, एनसीआर और दिल्ली में तेज गति की हवाएं चलने और हल्की से मध्यम बारिश होगी। साथ ही कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ ओलावृष्टि की संभावना भी बन सकती है।
विज्ञापन


इस माह के पहले 10 दिनों तक हरियाणा-एनसीआर और दिल्ली का मौसम परिवर्तनशील रहेगा। समय-समय पर हल्की बारिश और बूंदाबांदी देखने को मिलेगी। 8 अक्तूबर के बाद विक्षोभ के आगे बढ़ने के साथ ही उत्तरी हवाओं के चलते दिन और रात के तापमान में गिरावट आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

पूरे माह ऐसा रहेगा मौसम

इस बार अक्तूबर में दिन और रात के तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। साथ ही इस माह में बंगाल की खाड़ी और अरब सागर पर तीन से चार निम्न दबाव क्षेत्र और चार से पांच पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से प्रदेश में सामान्य से अधिक बारिश हो सकती है। माह के पहले पखवाड़े में बारिश, तेज गति की हवाएं और ओलावृष्टि की गतिविधियों की संभावना है, जबकि दूसरे पखवाड़े में आमतौर पर मौसम शुष्क और साफ बना रहेगा। साथ ही दिन और रात के तापमान सामान्य के आसपास बने रहेंगे।

इन जिलों में हुई बारिश

बुधवार को भी प्रदेश के कई जिलों महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, रेवाड़ी, गुरुग्राम, भिवानी, हिसार, रोहतक, झज्जर, फरीदाबाद, पलवल, नूंह, करनाल व पानीपत बारिश हुई। बारिश के कारण कई क्षेत्रों में दिन के तापमान सामान्य से नीचे पहुंच गए। इस दौरान सिरसा में अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री दर्ज किया गया जो प्रदेश में सर्वाधिक रहा।

हिसार-0.6 एमएम
करनाल-4.0 एमएम
पानीपत-12.0 एमएम


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed