फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Weather change again tonight in Haryana, chances of rain and hailstorm along with strong winds for two days

Haryana Weather: आज रात फिर से बदलेगा मौसम, दो दिन तेज हवाओं के साथ बारिश व ओलावृष्टि के आसार

Thu, 26 Dec 2024 10:15 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 26 Dec 2024 10:15 AM IST
सार

हरियाणा के दक्षिण जिलों में सुबह घना कोहरा छाया रहा और दोपहर बाद तक धूप के दर्शन नहीं हुए। हालांकि बाकी जिलों में भी हल्की धूप निकली, जिस कारण सुबह के समय लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
Weather change again tonight in Haryana, chances of rain and hailstorm along with strong winds for two days
हरियाणा में बढ़ी ठंड - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के मौसम में वीरवार रात से फिर से बदलाव आएगा। इस दौरान दो दिन तेज हवाओं के साथ बारिश व ओलावृष्टि की संभावना रहेगी। वहीं, रविवार रात सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद बुधवार को रात के औसत तापमान में 2.4 डिग्री की गिरावट आई। साथ ही सुबह के समय कुछ जिलों में घना कोहरा भी छाया रहा।

विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि आने वाले दिनों में ठंड के और प्रचंड तेवर देखने को मिलेंगे। 26 दिसंबर को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से पर्वतीय क्षेत्रों पर भारी बर्फबारी होगी, जबकि मैदानी राज्यों में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने के साथ ही साथ हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की गतिविधियों की संभावना बन रही है। इसके असर से शीत से गंभीर शीतलहर, कोहरा और ठंडे दिन की स्थिति देखने को मिलेगी। आने वाले दिनों में संपूर्ण उत्तरी भारत में हाड़कंपा देने वाली ठंड का सिलसिला देखने को मिलेगा। भारतीय मौसम विभाग ने इसे लेकर येलो और 27 दिसंबर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन


दक्षिणी जिलों में छाया घना कोहरा
बुधवार को प्रदेश के दक्षिण जिलों में सुबह घना कोहरा छाया रहा और दोपहर बाद तक धूप के दर्शन नहीं हुए। हालांकि बाकी जिलों में भी हल्की धूप निकली, जिस कारण सुबह के समय लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ा। इस दौरान रात के औसत तापमान में 2.4 डिग्री की गिरावट आई। हालांकि दिन के औसत तापमान में 1.6 डिग्री की बढ़ोतरी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये रहा तापमान
क्षेत्र-अधिकतम-न्यूनतम
अंबाला-21.3-9.2
हिसार-20.0-6.8
करनाल-20.2-8.0
रोहतक-19.1-8.2
सिरसा-21.6-8.0
नारनौल-5.2-17.8

सिरसा में सात बजे अचानक आई धुंध

सिरसा में दो दिन पहले हुई बारिश के बाद सर्दी कम हो गई थी और धूप निकली थी। ऐसे में वीरवार सुबह सात बजे के करीब अचानक धुंध तेजी से छा गई। इसलिए कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बड़ी तेजी से छाई धुंध के कारण दृश्ता बेहद कम रही। धुंध के कारण गेहूं व अन्य फसलों को फायदा होगा।

सोनीपत में ग्रामीण क्षेत्र में कोहरे की दस्तक

दो दिन पहले हुई बूंदाबांदी के बाद वातावरण में बढ़ी नमी के चलते वीरवार सुबह ग्रामीण क्षेत्र में कोहरा छा गया। ग्रामीण क्षेत्र में कोहरा छाने से वाहन चालकों को परेशानी हुई। कोहरे के कारण ग्रामीण क्षेत्र में दृश्यता 50 मीटर तक सिमटी रही। वीरवार सुबह ग्रामीण क्षेत्र के लोग सोकर उठे तो घना कोहरा छाया था। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में दो दिन पहले सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के चलते मंगलवर को बूंदाबांदी के बाद वातावरण में नमी की मात्रा काफी अधिक हो गई थी।

जिसके चलते वीरवार सुबह नमी अधिक होने व हवाओं की गति धीमी पडऩे से अचानक से सुबह साढ़े पांच बजे वातावरण में कोहरा छा गया। ग्रामीण क्षेत्र में दृश्यता 50 मीटर तक सिमट जाने के कारण वाहन चालकों को परेशानियां झेलनी पड़ी। वाहनों की रफ्तार 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा तक रही। वहीं ट्रेनों का परिचालन भी प्रभावित रहा। सुबह ऊंचाहार एक्सप्रेस चार घंटे, दादर एक्सप्रेस 2:17 घंटे, पानीपत-दिल्ली सवारी गाड़ी 04450 एक घंटा, झेलम एक्सप्रेस 43 मिनट, पानीपत से दिल्ली सवारी गाड़ी 04581 एक घंटा 50 मिनट, हिमाचल एक्सप्रेस 45 मिनट देरी से पहुंची।



कल फिर सक्रिय होगा नया पश्चिमी विक्षोभ
मौसम विशेषज्ञ अनुमान के अनुसार शुक्रवार से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। जिसके प्रभाव से 27 व 28 दिसंबर को बारिश या बूंदाबांदी के आसार बन रहे हैं। बारिश होने से तापमान में गिरावट आएगी और वातावरण में भी नमी बढ़ जाएगी। वीरवार को न्यूनतम तापमान में गिरावट  आई है। तापमान फिर से पांच डिग्री से कम आ गया है। न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री दर्ज किया गया, एक दिन पहले यह 6.1 डिग्री था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed