फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Weak western disturbance active, light clouds will prevail, night temperatures will increase

Hisar News: कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, छाएंगे हल्के बादल, रात के तापमान में होगी बढ़ोतरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jan 2026 10:07 PM IST
विज्ञापन
Weak western disturbance active, light clouds will prevail, night temperatures will increase
हिसार। एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से अब दो-तीन हल्के बादल छाएंगे और रात के तापमान में बढ़ोतरी होगी। इस विक्षोभ के असर से बारिश की संभावना नहीं है।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि शुक्रवार को एक कमजोर श्रेणी का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ। इस असर से सभी जिलों में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई, जिससे रात को पड़ने वाली ठंड से कुछ राहत मिली। हालांकि सुबह कोहरा छाया रहा लेकिन जल्द ही मौसम साफ हो गया। इससे दिन के तापमान में भी वृद्धि हुई। इस दौरान भिवानी में न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री दर्ज किया गया जो प्रदेश में सबसे कम रहा। वहीं करनाल में अधिकतम तापमान 13.2 डिग्री रहा जो प्रदेश में सबसे कम रहा।
विज्ञापन

---------------
आगे ऐसा रहेगा मौसम
18 जनवरी तक प्रदेश में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इस दौरान के रात के तापमान में बढ़ोतरी व दिन के तापमान में गिरावट आएगी। सुबह के समय कोहरा भी छाया रहेगा। इसके बाद 19 जनवरी को सक्रिय होने वाले विक्षोभ से 22 जनवरी तक आंशिक बादल वाही और उत्तरी जिलों पर केवल कहीं कहीं बूंदाबांदी होने की संभावना है। 22 जनवरी को एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 22 से 25 जनवरी के दौरान प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना रहेगी। इसके पीछे पीछे 26 जनवरी को नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने 26 से 28 जनवरी के दौरान हल्की से मध्यम बारिश और तेज गति की हवाओं के साथ ओलावृष्टि हो सकती है। 29 जनवरी को एक और मध्यम श्रेणी का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 29 से 31 जनवरी और 1 फरवरी तक बूंदाबांदी की संभावना बन रही है। लगातार विक्षोभ के आने से इस माह में रात के तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं आएगी लेकिन दिन के तापमान गिरेंगे। साथ ही कोहरा भी छाया रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed