फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Weak western disturbance active

Hisar News: कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, आज प्रदेश के दक्षिणी व पूर्वी जिलों में बारिश के आसार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Weak western disturbance active
हिसार। उत्तर पर्वतीय क्षेत्रों में सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ से बुधवार को प्रदेश के दक्षिणी व पूर्वी जिलों में बारिश की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग ने इसे लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया है। वहीं 29 जनवरी को भी एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि 21 जनवरी की रात एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय हुआ है। इसके असर से पूर्वी राजस्थान पर एक कम दबाव का क्षेत्र बना है। प्रदेश के महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, चरखी दादरी, गुरुग्राम, फरीदाबाद पलवल, नूंह, झज्जर, सोनीपत, एनसीआर व दिल्ली में ही 22 व 23 जनवरी को इसका आंशिक असर देखने को मिलेगा। इस दौरान इन जिलों 30 से 40 प्रतिशत हिस्सों पर बूंदाबांदी या हल्की बारिश देखने को मिलेगी।
विज्ञापन

वहीं बाकी हिस्सों में कहीं-कहीं बिखराव वाली बूंदाबांदी हो सकती है। इस विक्षोभ के प्रभाव से ज्यादातर हिस्सों में बादल छाए रहेंगे। इन गतिविधियों के कारण अगले दो-तीन दिनों तक रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी और दिन के तापमान में हल्की गिरावट आएगी। मगर 23 जनवरी के बाद एक बार फिर से हवाओं की दिशा उत्तरी होने से तापमान में गिरावट, कोहरा, शीतलहर और शीत दिवस की स्थिति रहेगी। इसके अलावा एक नया पश्चिमी विक्षोभ 29 जनवरी को भी सक्रिय होने से फिर से मौसम में बदलाव आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



दिन व रात का तापमान सामान्य से ऊपर

उधर मंगलवार को भी दिन व रात का तापमान सामान्य से ऊपर ही रहा। हालांकि इस दौरान औसत अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। करनाल व पलवल में अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री दर्ज किया गया और यहां के दिन प्रदेश में सबसे गर्म रहे। वहीं हिसार के बालसमंद में न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री रहा और यहां की रात प्रदेश में सबसे ठंडी रही।




ये रहा तापमान

जिला-अधिकतम-न्यूनतम



अंबाला-20.6-10.5

हिसार-22.9-8.3

करनाल-23.2-8.0
नारनौल-21.2-7.8

रोहतक-20.5-9.3
भिवानी-22.2-7.4

सिरसा-23.4-8.0
पलवल-24.4-10.3
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed