फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Waterlogging in the fields, work to connect the water tanks from Bhakra affected, department waiting for drainage

Hisar News: खेतों में जलभराव, भाखड़ा से जलघरों को जोड़ने का काम प्रभावित, विभाग निकासी के इंतजार में

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Oct 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Waterlogging in the fields, work to connect the water tanks from Bhakra affected, department waiting for drainage
हांसी। शहर के दोनों जलघरों को बरवाला के पास से भाखड़ा से जोड़ने वाले पाइपलाइन प्रोजेक्ट में लगातार देरी हो रही है। 27 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछाने के लिए टेंडर और पाइप दोनों आ चुके हैं, लेकिन बरवाला रोड किनारे खेतों में जलभराव के कारण कार्य अभी शुरू नहीं हो सका है।
विज्ञापन

जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि पाइपलाइन जमीन से 8-10 फीट गहरी बिछाई जाएगी, इसलिए खेतों से पानी पूरी तरह निकलने के बाद ही काम शुरू किया जा सकता है। अगर गर्मी से पहले यह काम पूरा नहीं हुआ तो लोगों को अगले वर्ष भी पेयजल राशनिंग झेलनी पड़ सकती है। इस साल भी गर्मियों में जलघरों में पानी खत्म होने से दस दिन तक परेशानी झेली गई थी।
विज्ञापन

एनएचएआई की अनुमति न मिलने से भी हुई देरी
बाईपास के पास नए जलघर को भाखड़ा से जोड़ने के लिए पाइपलाइन फ्लाईओवर के नीचे से सीधी बिछाने की योजना थी, लेकिन एनएचएआई ने अनुमति नहीं दी। अब पाइपलाइन मोड़कर बिछानी पड़ेगी, जिससे लागत बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी 35 से 40 दिन में आता है जलघरों में पानी

अभी दोनों जलघरों में पेटवाड़ डिस्ट्रीब्यूटरी से पानी भरा जाता है। डिस्ट्रीब्यूटरी में यमुना का पानी आता है। जो कि करीब 35 से 40 दिन के बाद आता है। गर्मियों में कई बार नहर में पानी आने में और भी ज्यादा देरी हो जाती है। वहीं भाखड़ा नहर में वर्ष में 11 महीने पानी रहता है। अधिकारियों का कहना है कि भाखड़ा से जोडने के बाद जलघरों में पानी की कमी नहीं रहेगी।

68 करोड़ रुपये होने हैं खर्च
बरवाला रोड पर स्थित बरवाला ब्रांच से दोनों जलघरों को जोड़ने की पूरी योजना पर 68 करोड़ रुपये खर्च होने हैं। यहां 27 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछाई जानी है। इसमें 900, 700 व 500 एमएम के पाइप डाले जाएंगे। इसमें 900 एमएम की 17 किलोमीटर लंबी पाइप लाइन, 700 एमएम की 4 किलोमीटर लंबी पाइप लाइन व 500 एमएम की 6 किलोमीटर लंबी पाइप लाइन डाली जाएगी। कार्य के लिए टेंडर भिवानी की एक फर्म को दिया हुआ है। फर्म को यह काम शुरु होने के बाद एक वर्ष के अंदर पूरा करना होगा।

---
जलभराव के कारण पाइपलाइन बिछाने का कार्य रुका हुआ है। खेतों से पानी पूरी तरह निकलने के बाद ही काम शुरू किया जा सकेगा। - संजीव त्यागी, एक्सईएन, जनस्वास्थ्य विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed