फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Waterlogging in Barwala, many families forced to leave their homes.

Hisar News: बरवाला में जलभराव, कई परिवार घर छोड़ने को मजबूर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Sep 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Waterlogging in Barwala, many families forced to leave their homes.
बरवाला। बारिश के चलते शहर के कई क्षेत्रों में जलभराव की समस्या गंभीर होती जा रही है। सबसे अधिक प्रभावित वार्ड 18 व 19 सहित अन्य इलाकों में दो से चार फीट तक बरसाती पानी जमा है। जलनिकासी की रफ्तार बेहद धीमी है, जिससे लोगों में प्रशासन के प्रति रोष है।
विज्ञापन

प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासन ने जलनिकासी के लिए पंपसेट लगाए हैं, लेकिन वे नाकाफी साबित हो रहे हैं। वार्ड 18 और 19 के कई परिवार जलभराव से परेशान होकर अपने घर खाली कर चुके हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि वे एसडीएम व अन्य अधिकारियों से समस्या की शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अब तक कोई प्रभावी समाधान नहीं हुआ है।
विज्ञापन

इसके अलावा गांव बधावड़, पंघाल, राजली, ढाणी खानबहादुर, जेवरा, सरसौद और बिचपड़ी में भी भारी जलभराव है। ग्रामीणों ने बताया कि जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, जिससे फसलें और घरों को खतरा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जलभराव रोकने के लिए ठोस और तुरंत प्रभावी कदम उठाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed