{"_id":"61f6de20baf8a11a25359486","slug":"water-tank-work-not-started-people-of-azad-nagar-will-have-to-face-drinking-water-shortage-in-summer-hisar-news-hsr623150834","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाटर टैंक का काम शुरू नहीं, गर्मी में आजाद नगर के लोगों को झेलनी पड़ेगी पेयजल किल्लत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाटर टैंक का काम शुरू नहीं, गर्मी में आजाद नगर के लोगों को झेलनी पड़ेगी पेयजल किल्लत
विज्ञापन
आजाद नगर स्थित जलघर में तैयार की जा रही फिल्टर यूनिट। संवाद
- फोटो : Hisar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। शहर के आजाद नगर एरिया के लोगों को इस बार भी गर्मी के मौसम में पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ेगा। अब तक जलघर में प्रस्तावित एक और वाटर टैंक का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। ठेकेदार की मानें तो भूमिगत पानी का स्तर ऊपर होने के कारण काम शुरू नहीं हो पा रहा है।
पानी का स्तर नीचे जाने के लिए गर्मी के मौसम तक इंतजार करना पड़ेगा। इस हिसाब से नया वाटर टैंक इस साल के अंत तक ही बनकर तैयार होने की संभावना है। हालांकि फिल्टर यूनिट का निर्माण शुरू हो गया है। इसे तैयार होने में कम से कम पांच माह का समय लगेगा।
बता दें कि आजाद नगर के जलघर में एक ही वाटर टैंक बना हुआ है। मगर आबादी के लिहाज से यह वाटर टैंक छोटा पड़ने लग गया है। इसी को लेकर काफी समय से एक और वाटर टैंक बनाने की मांग की जा रही थी। हालांकि इसके बाद जिला प्रशासन ने नए वाटर टैंक का प्रस्ताव तैयार किया और इसे मंजूर करवाया।
विज्ञापन
ठेकेदार को बीच में ही रोकना पड़ा काम
पुराने वाटर टैंक के साथ ही नया टैंक बनाया जाना है। कुछ दिन पहले ठेकेदार की ओर से टैंक बनाने के लिए खुदाई शुरू करवाई गई थी, लेकिन दो फुट पर ही पानी का जलस्तर मिला। इस कारण से ठेकेदार ने काम रोक दिया। पानी का जलस्तर ऊंचा होने का कारण पास में लगती नहर बताई जा रही है। जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार गर्मियों में पानी का स्तर नीचे चला जाएगा। उस दौरान ही वाटर टैंक की खुदाई का काम शुरू होगा।
वाटर टैंक के साथ फिल्टर यूनिट बननी शुरू
प्रोजेक्ट के तहत 1.73 करोड़ गैलन की क्षमता वाला एक वाटर टैंक बनाया जाएगा। साथ में 3 एमएलडी क्षमता की फिल्टर यूनिट और एक लाख 45 हजार 200 गैलन की क्षमता का क्लियर वाटर टैंक का निर्माण भी किया जाएगा। इसके अलावा करीब साढ़े छह किलोमीटर में नई पाइप लाइन भी बिछाई जाएगी। इस पूरे प्रोजेक्ट पर करीब 10 करोड़ लागत आएगी।
वर्तमान में यह है स्थिति
फिलहाल जलघर में एक वाटर टैंक है, जिसकी क्षमता 12.45 करोड़ लीटर की है। इस टैंक में करीब 10 दिन का पानी स्टोर किया जा सकता है। चूंकि नहरबंदी 15 दिन की रहती है तो पांच दिन और पेयजल सप्लाई करने के लिए विभाग को ट्यूबवेल की मदद लेनी पड़ती है।
विभाग ने करवाया था सर्वे
यह जलघर जिस समय बना था, उस दौरान आजाद नगर की आबादी 15 से 20 हजार थी। मगर इसके बाद यह एरिया काफी विकसित हुआ है। इसे देखते हुए विभाग की तरफ से बीते मार्च में सर्वे करवाया गया था। इस सर्वे में आबादी करीब 35 हजार मिली थी।
अंतिम छोर तक पहुंचेगा पानी
आजाद नगर के जलघर के निर्माण समय से ही यहां मोटरें लगी हुई हैं, लेकिन एरिया बढ़ने से ये मोटरें अंतिम छोर तक पानी सप्लाई करने में असफल साबित हो रही हैं। ऐसे में विभाग की तरफ से अब यहां 150-150 होर्स पावर की दो और 75-75 होर्स पावर की दो मोटरें लगाई जाएंगी। ये मोटरें जलघर में आ चुकी हैं। इन मोटरों के लगने के बाद अंतिम छोर तक भी आसानी से पानी पहुंच सकेगा।
फिल्टर यूनिट का चल रहा काम
पानी का जलस्तर काफी ऊपर है। ऐसे में गर्मी शुरू होने के बाद ही वाटर टैंक बनाने का काम शुरू होगा। फिलहाल फिल्टर यूनिट का काम चल रहा है।
-विनोद शर्मा, जेई, जनस्वास्थ्य विभाग।