{"_id":"634d7fd0d061476ae864eff9","slug":"waiting-for-star-campaigners-on-ground-in-adampur-by-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपचुनाव: आदमपुर के रण को स्टार प्रचारकों का इंतजार, भाजपा के दिग्गज 21 से उतरेंगे मैदान में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपचुनाव: आदमपुर के रण को स्टार प्रचारकों का इंतजार, भाजपा के दिग्गज 21 से उतरेंगे मैदान में
Mon, 17 Oct 2022 09:46 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 17 Oct 2022 09:46 PM IST
सार
भाजपा के दिग्गज 21 से मैदान में उतरेंगे तो वहीं कांग्रेस के स्टार प्रचारक 24 के बाद आएंगे। आप प्रत्याशी के लिए 25 से दिग्गज प्रचार करेंगे।
विज्ञापन
आदमपुर से पार्टियों के प्रत्याशी भव्य बिश्नोई, सतेंद्र, जयप्रकाश, कुरड़ाराम।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिसार की आदमपुर सीट पर विधानसभा उपचुनाव में नामांकन वापस लेने की प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है। उपचुनाव के मैदान को स्टार प्रचारकों का इंतजार का है। भाजपा के स्टार प्रचारक 21 से मैदान में उतरेंगे। कांग्रेस के स्टार प्रचारक 24 के बाद आएंगे। आप के दिग्गज भी दिवाली के बाद ही प्रचार करेंगे।
विज्ञापन
आदमपुर उप चुनाव में फिलहाल 22 प्रत्याशी मैदान में हैं। इसमें चार प्रमुख दलों के प्रत्याशियों के प्रचार में उनके दलों के स्टार प्रचारक भी आएंगे। उम्मीदवार के समर्थन में 31 अक्तूबर तक रैली, जनसंपर्क, रोड शो कर सकेंगे। भाजपा की ओर से अभी केवल भव्य बिश्नोई, कुलदीप बिश्नोई, रेनुका बिश्नोई ही प्रचार की कमान थामे हुए हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस प्रत्याशी जयप्रकाश जेपी के लिए पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा, दीपेंद्र सिंह हुड्डा, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष उदयभान प्रचार कर रहे हैं। आप प्रत्याशी के लिए राज्यसभा सदस्य सुशील गुप्ता, डॉ. अशोक तंवर ही जनसंपर्क चलाए हुए हैं। आदमपुर उपचुनाव के लिए भाजपा की ओर से 35 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की गई है। जिसमें सीएम मनोहरलाल, डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के अलावा त्रिपुरा के सीएम विप्लव देव शामिल हैं। कांग्रेस की लिस्ट में 39 प्रचारक हैं, जिसमें प्रदेश के बाहर से कोई नेता शामिल नहीं है।
विज्ञापन