फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Wade watchman to death by friends

दोस्तों ने ही उतारा चौकीदार को मौत के घाट

Tue, 12 Aug 2014 11:41 PM IST
hisar
hisar Updated Tue, 12 Aug 2014 11:41 PM IST
विज्ञापन
सेक्टर 27-28 में दो युवकों ने गला दबाकर अपने ही दोस्त की हत्या कर दी और शव को नर्सरी के कमरे में बंद करके फरार होने लगे।
विज्ञापन


युवक राकेश के हाथ ही नसें कटी हुई थी और सिर पर डंडे से भी वार किए गए थे। नर्सरी के ही नजदीक एक चाय वाले को जब आरोपी युवकों पर शक हुआ तो उसने मौके पर ही दोनों को दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस ने मृतक के पिता के बयान पर गांव पाबड़ा निवासी संजय व सातरोड निवासी विकास के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। रक्षाबंधन के दिन झगड़े को हत्या की वजह बताया जा रहा है। दोनों आरोपी नर्सरी में चौकीदार राकेश के साथ ही यहीं पर काम करते थे।
विज्ञापन


मृतक राकेश के पिता विनोद ने बताया कि वे लोग सेक्टर 27-28 में बूस्टिंग स्टेशन पर रहते हैं। 28 वर्षीय बेटा राकेश ग्रीन बेल्ट स्थित प्राइवेट नर्सरी में डेढ़ महीने से चौकीदारी कर रहा था। सोमवार को उसके पास उसके दोस्त संजय व विकास का फोन आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राकेश  दोस्तों के पास जाने की बात कहकर चला गया। सोमवार शाम करीब साढ़े छह बजे घर पर पुलिस आई। पुलिस ने बताया कि उनके बेटे का शव नर्सरी के एक कमरे में पड़ा मिला है और बाहर से ताला लगा हुआ है। परिजन भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा तो युवक के गले पर निशान थे।

बाएं हाथ की नस कटी हुई थी और सिर पर डंडे से वार किया गया था। पुलिस ने मौके से हत्या में प्रयोग किया गया डंडा भी बरामद किया है। पुलिस ने राकेश के पिता के बयान पर गांव पाबड़ा निवासी संजय व सातरोड निवासी विकास के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

जल्द होनी थी यूपी में शादी
पिता ने बताया कि उसके छोटे बेटे व बड़े बेटे राकेश का यूपी के छपार स्थित पावरी गांव में रिश्ता तय किया था। पिता ने कहा कि जल्द ही दोनों की शादी होनी वाली थी। इससे पहले राकेश बोतल की फैक्टरी में सेक्टर 27-28 में ही काम करता था।

काफी समय से थी संजय के साथ दोस्ती
पिता ने बताया कि राकेश व संजय की काफी समय से दोस्ती थी। संजय का उनके घर तक आना जाना था। इससे पहले संजय व राकेश बोतल की फैक्टरी में एक साथ काम करते थे।

उन्होंने कहा कि किसी बात को लेकर रक्षाबंधन वाले दिन दोनों का झगड़ा हुआ था। पिता ने कहा कि नर्सरी में दोनों ने शराब पीकर झगड़ा किया था। मौके पर वह खुद भी गया था और दोनों को समझाबुझाकर अलग किया था।


नर्सरी से भागते हुए पकड़े
पिता ने बताया कि जहां नर्सरी है उसके नजदीक ही एक चाय वाले विनोद नाम के व्यक्ति की दुकान है। चाय वाला नर्सरी के ठेकेदार का भाई है।

उसने नर्सरी से दोनों युवकों को भागते हुए देखा तो उसे शक हो गया। उसने दोनों युवकों को भी मौके पर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed