{"_id":"6001e49c8ebc3e3188122dd4","slug":"visibility-low-gorakhdham-late-hisar-news-rtk5910631196","type":"story","status":"publish","title_hn":"धुंध ने किया परेशान, दृश्यता घटकर 10 मीटर पर पहुंची, सात घंटे लेट पहुंची गोरखधाम एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धुंध ने किया परेशान, दृश्यता घटकर 10 मीटर पर पहुंची, सात घंटे लेट पहुंची गोरखधाम एक्सप्रेस
विज्ञापन
Visibility low, gorakhdham late
- फोटो : Hisar
सुबह छाई धुंध के चलते आम जनजीवन काफी प्रभावित रहा। इस दौरान दृश्यता घटकर मात्र 10 मीटर तक रह गई। इस कारण से वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। उधर धुंध ने रेल यातायात को भी प्रभावित किया। शुक्रवार को गोरखधाम ट्रेन अपने निर्धारित समय से सात घंटे की देरी से हिसार पहुंची। यहां आने के 50 मिनट बाद वापस ट्रेन गोरखपुर के लिए रवाना हुई। ऐसे में यात्रियों को काफी परेशानी हुई।
शुक्रवार सुबह जैसे ही लोग उठकर घरों से बाहर निकले तो गहरी धुंध छाई हुई थी। सुबह 11 बजे सूर्य ने दर्शन दिए तो धुंध कुछ हल्की हुई। साथ ही धूप निकलने से लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली। हालांकि दिन ढलने के साथ ही ठंड ने फिर से लोगों को घरों में दुबकने पर मजबूर कर दिया।
दिन व रात के तापमान में हुई बढ़ोतरी
शुक्रवार को दिन व रात के तापमान में बढ़ोतरी हुई, लेकिन इससे ठंड से कोई खास राहत नहीं मिली। इस दौरान अधिकतम तापमान 17.5 व न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान बढ़ोतरी के बावजूद सामान्य से एक डिग्री कम रहा। इससे पहले वीरवार को अधिकतम तापमान 17.0 व न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री सेल्सियस था।
विज्ञापन
शाम पांच बजे हिसार पहुंची गोरखधाम एक्सप्रेस
धुंध के कारण गोरखधाम एक्सप्रेस सात घंटे की देरी से शाम पांच बजे हिसार पहुंची, जबकि इसके हिसार पहुंचने का समय सुबह 10 बजे का है। 50 मिनट के ठहराव के बाद शाम 5 बजकर 50 मिनट पर यह वापस गोरखपुर के लिए रवाना हुई।
मौसम आधारित कृषि सलाह
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के अनुसार रात्रि तापमान में गिरावट व पाला पड़ने की संभावना को देखते हुए सरसों, सब्जियों विशेषकर आलू, टमाटर, मिर्च, बेंगन व छोटे फलदार पौधों व नर्सरी के बचाव के लिए यदि पानी उपलब्ध हो तो हल्की सिंचाई करे। खेत के किनारे व 15 से 20 फुट की दूरी के अंतराल पर जिस तरफ से हवा आ रही है, रात्रि के समय धुआं करें, ताकि तापमान बढ़ सके व पाले का प्रभाव न पड़े। दिन के तापमान कम रहने व बादलवाई रहने से गेहूं की फसल में पीलापन दिखाई देता हो तो यूरिया व जिंक सल्फेट (21 प्रतिशत) को पानी में मिलाकर छिड़काव करें। बादलवाई व नमी की अधिकता के कारण सरसों की फसल में सफेद रतुआ के प्रकोप की आशंका बढ़ जाती है। यदि पत्तों पर सफेद व क्रीम रंग के छोटे धब्बे दिखाई दें तो 600 ग्राम मेंकोजेब (डाईथेन या इंडोफिल एम 45) को 250 से 300 लीटर पानी में मिलाकर छिड़काव करें।