फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Vinod murder case: Four accused arrested, relatives did not pick up the dead body even on the third day

विनोद हत्याकांड: चार आरोपी गिरफ्तार, परिजनों ने तीसरे दिन भी नहीं उठाया शव, सीएमओ कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे रहे

Fri, 17 Dec 2021 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 17 Dec 2021 12:24 AM IST
सार

परिजन सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हैं। मांग पूरी न होने पर परिजन सीएमओ कार्यालय के बाहर गुरुवार रात को भी टेंट लगाकर धरने पर बैठे रहे।

विज्ञापन
Vinod murder case: Four accused arrested, relatives did not pick up the dead body even on the third day
नागरिक अस्पताल में बैठक करते मृतक के परिजन व ग्रामीण। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हिसार के मीरकां गांव निवासी विनोद की मोटर चोरी करने के शक में पीट-पीटकर हत्या के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, मृतक के परिजन सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हैं। उन्होंने हत्या के तीसरे दिन भी नागरिक अस्पताल के शव गृह से शव को नहीं उठाया है। उधर, मांग पूरी न होने पर परिजन सीएमओ कार्यालय के बाहर गुरुवार रात को भी टेंट लगाकर धरने पर बैठे रहे।

विज्ञापन


परिजनों का कहना है कि जब तक पुलिस सभी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर लेती, तब तक शव नहीं उठाएंगे। गुरुवार को अस्पताल में डीएसपी हेडक्वार्टर अशोक कुमार, डीएसपी नारायणचंद, डीएसपी जोगिंद्र शर्मा की निगरानी में पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस का कहना है कि मामले में आरोपी राजपाल उर्फ गोलू, इंद्र, भागीरथ व विजय को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने राजपाल और इंद्र को बुधवार को गिरफ्तार किया था। दोनों को गुुरुवार को अदालत में पेश कर एक-एक दिन के रिमांड पर लिया है। विजय व भागीरथ को शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन

सरपंच का भतीजा है आरोपी विजय

पुलिस ने बताया कि आरोपी विजय सरपंच धर्मवीर का भतीजा है। उल्लेखनीय है कि बुधवार को नागरिक अस्पताल में सरपंच व पीड़ित पक्ष के बीच जमकर बहस हुई थी। उस दौरान सरपंच ने वहां से निकलना ही बेहतर समझा था। परिजन पहले ही मामले में आरोप लगा चुके थे कि मामले में सरपंच की भी मिलीभगत है।

विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ करेगी। उसके बाद ही हत्या की मुख्य वजह स्पष्ट हो सकेगी। उल्लेखनीय है कि सरपंच ने कहा था कि वर्ष 2016 में उसके सरपंची के चुनाव जीतने के बाद से मृतक विनोद के परिवार वाले उससे रंजिश रखने लगे थे। ऐसे में सरपंच भी शक के दायरे में है।

शव खराब होने का भय 

नागरिक अस्पताल के शवगृह में पोस्टमार्टम के बाद विनोद के शव को पड़े तीन दिन हो चुके हैं। ऐसे में शव के खराब होने का भी भय है। हालांकि शव नागरिक अस्पताल के शवगृह में डी-फ्रिजर में पड़ा है। अगर शव सात दिन के भीतर नहीं उठाया गया तो शव खराब होने का भय है।

75 जगह दी दबिश

भीम आर्मी की टीम वीरवार को डीआईजी बलवान सिंह राणा से मिलने शाम करीब पांच बजे उनके निवास पर पहुंची। भीम आर्मी के प्रेस प्रवक्ता संतलाल आंबेडकर ने कहा कि इस दौरान महाराज मनसा साथ में थे। डीआईजी ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 75 जगह दबिश दी गई है।

आईपीएस लेवल अधिकारी से जांच करवाने सहित सुरक्षा की मांग

पीड़ित परिवार ने डीआईजी से मांग की है कि मामले की जांच डीएसपी नारायाणचंद से न करवाई जाए। उनका कहना है कि मामले की जांच आईपीएस लेवल अधिकारी से या जनरल कैटेगरी के अधिकारी से करवाई जाए। मृतक व घायलों के परिवार से 15 लोगों को आर्म्स लाइसेंस जारी करवाए जाएं। मृतक विनोद को सरकार द्वारा शहीद का दर्जा दिया जाए। मामले में भीम आर्मी के प्रेस प्रवक्ता संतलाल आंबेडकर का कहना है कि डीआईजी ने उनकी मांगें मानने का आश्वासन दिया है।

चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दो आरोपियों को एक-एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। दो आरोपियों को कल अदालत में पेश किया जाएगा। - विकास, पुलिस प्रवक्ता, हिसार

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed