{"_id":"6169b3915c7a2a7c465d9426","slug":"villagers-will-make-a-strategy-for-dhansu-and-barwala-road-by-meeting-tomorrow-hisar-news-hsr6145099116","type":"story","status":"publish","title_hn":"धान्सू व बरवाला मार्ग के लिए ग्रामीण कल बैठक कर बनाएंगे रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धान्सू व बरवाला मार्ग के लिए ग्रामीण कल बैठक कर बनाएंगे रणनीति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। महाराजा अग्रसेन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा के मेगा प्रोजेक्ट का कार्य युद्धगति से चल रहा है। वहीं, धान्सू व बरवाला रोड को बंद करने के प्रशासन के फैसले के बाद आसपास के ग्रामीण रविवार को बैठक कर रणनीति बनाएंगे। ग्रामीणों की मानें तो बैठक में मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री से मिलने के लिए प्रस्ताव रखा जाएगा। साथ ही नए रोड प्लान का नक्शा पास कर प्रस्तुत किया जाएगा।
बता दें कि एयरपोर्ट विस्तार के कारण बीएंडआर की तरफ से धान्सू रोड को बंद कर दिया गया था। मगर ग्रामीणों ने खुद ही यह रास्ता खोल दिया। ग्रामीणों की मांग है कि वैकल्पिक रोड दिए बिना इस मार्ग को बंद न किया जाए।
तलवंडी राणा बस स्टैंड पर होगी बैठक
ग्रामीणों के मुताबिक हिसार-धान्सू और हिसार-तलवंडी राणा रोड को जिला प्रशासन फिर से जल्द ही स्थायी तौर बंद करने जा रहा है। इसी को लेकर यह बैठक बुलाई गई है, जो बरवाला रोड बचाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश कोहली की अध्यक्षता में होगी। बैठक रविवार सुबह 9 बजे होगी। समिति ने ग्रामीणों से आह्वान किया है कि समय रहते प्रस्तावित रोड के निर्माण का काम पूरा करवान है और तब तक मौजूदा रोड को चालू रखवाना है तो इस बैठक में जरूर पहुंचे।