{"_id":"61a125970734f4426c6332c6","slug":"villagers-of-4-villages-opposed-the-team-that-arrived-for-the-consolidation-of-shah-satnampura-village-hisar-news-hsr6179000175","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाह सतनामपुरा गांव की चकबंदी के लिए पहुंची टीम का 4 गांवों के ग्रामीणों ने किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाह सतनामपुरा गांव की चकबंदी के लिए पहुंची टीम का 4 गांवों के ग्रामीणों ने किया विरोध
विज्ञापन
विरोध जताते किसान।
- फोटो : sm 4
सिरसा। जिला प्रशासन की ओर से बसाए जा रहे नये गांव शाह सतनामपुरा को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। जहां एक ओर प्रशासनिक अधिकारियों ने चकबंदी की कार्रवाई शुरू कर दी है वहीं दूसरी ओर आसपास के ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया है। गांव के लोग शाह सतनामपुरा में शामिल नहीं होना चाहते। ऐसे में शुक्रवार को ग्रामीणों ने विरोध जताया और धरना देकर दो घंटे का अनशन भी किया। ग्रामीणों को समझाने के लिए तहसीलदार मौके पर गए लेकिन ग्रामीण अपनी जिद पर अड़े रहे।
हुआ यूं कि शाह सतनामपुरा के पास अभी करीब 700 एकड़ भूमि है। जबकि इस गांव में 1686 एकड़ जमीन होनी चाहिए। इसलिए प्रशासन ने फैसला किया है कि आसपास के गांवों की जमीन इस गांव में शामिल की जाए। ऐसे में अधिकारियों ने चकबंदी का काम शुरू कर दिया। लेकिन गांव बेगू, अली मोहम्मद, नेजिया और अरनियावाली के ग्रामीण नए गांव में शामिल नहीं होना चाहते। ग्रामीणों का तर्क है जब तक केंद्र सरकार से गांव की पंचायत को मंजूरी नहीं मिलती तब तक लोन, जमीन पर मिलने वाली लिमिट और अन्य सरकारी कार्य प्रभावित होंगे। इसलिए वे नए गांव में शामिल नहीं चाहते क्योंकि पहले से ही उनकी गांव की पंचायत है तो नए में शामिल होने की क्या जरूरत है।
टीम पहुंची तो विरोध में उतरे ग्रामीण, अनशन किया
शुक्रवार को हिसार से कनगूगो की टीम चकबंदी करने बेगू में पहुंची, लेकिन शाह सतनामपुरा की सीमा में शामिल होने वाले पास के चार गांव नेजिया, बेगू, अरनियावाली व अली मोहम्मद इसका विरोध शुरू कर दिया। बेगू गांव के प्रतिनिधि सुखविंद्र सिंह ने बताया कि नए डेरे के पास नया गांव शाह सतनामपुरा बनाया जा रहा है। कागजात के अनुसार इस गांव के पास करीब 700 एकड़ की जमीन थी। लेकिन अब इस शाह सतनामपुरा के पास लगते चारों गांवों के लोगों की जमीन बेगू गांव के क्षेत्र में आती है। जिसका कुल रकबा 1000 एकड़ बनता है। प्रशासन इस रकबे की चकबंदी कर शाह सतनामपुरा की सीमा को निर्धारित करना चाहता है। लेकिन गांव के लोग इससे सहमत नहीं है। वहीं ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन के साथ गांव बेगू में दोपहर 1 से 3 बजे तक अनशन पर भी बैठे। ग्रामीणों के अनशन पर बैठने की सूचना पाकर तहसीलदार गुरदेव सिंह मौके पर पहुंचे। स्थिति को देख उन्होंने ग्रामीणों को बिना रजामंदी के सीमा निर्धारित ना करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
शाह सतनामपुरा गांव बनाने के लिए चक्क बंदी का काम चल रहा है। इस गांव में 1686 एकड़ जमीन आएगी। इसलिए आसपास के गांवों के लोगों की कमेटी का गठन करना है। इसलिए ग्रामीण मेरे कार्यालय आए थे, उन्होंने कमेटी गठन के लिए दो दिन का समय मांगा है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-गुरदेव सिंह, तहसीलदार, सिरसा।