{"_id":"631b0b2fcdda7615994a8521","slug":"villagers-locked-power-house-in-umra-village-near-hansi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hansi: गांव उमरा के ग्रामीणों ने बिजली घर पर जड़ा ताला, जेई पर महिला से बदसलूकी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hansi: गांव उमरा के ग्रामीणों ने बिजली घर पर जड़ा ताला, जेई पर महिला से बदसलूकी का आरोप
Fri, 09 Sep 2022 03:30 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 09 Sep 2022 03:30 PM IST
सार
महिलाओं ने बिजली विभाग के जेई पर आरोप लगाए हैं कि जब जेई उमरा गांव में आया तो एक बिना मीटर लगे हुए घर में गया। वहां एक महिला मौजूद थी। जेई ने उस महिला के साथ अभद्रता की।
विज्ञापन
बिजली घर को जड़ा ताला।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हांसी के नजदीक उमरा गांव में शनिवार को सभी ग्रामीणों ने मिलकर बिजली घर को ताला जड़ दिया। ग्रामीणों ने आरोप लगाए कि बिजली विभाग के जेई और उनकी टीम कल उमरा गांव में गई थी, उसी दौरान बिजली विभाग के जेई ने महिलाओं के साथ बदसलूकी की।
महिलाओं ने बिजली विभाग के जेई पर आरोप लगाए हैं कि जब जेई उमरा गांव में आया तो एक बिना मीटर लगे हुए घर में गया। वहां एक महिला मौजूद थी। जेई ने महिला से कहा कि मैं आपका मीटर फ्री में लगा दूंगा और आपको एक लाख रुपये भी दूंगा। इसके बाद उसने महिला के साथ बदसलूकी की। महिला ने जेई को थप्पड़ जड़ दिया। जब महिला ने शोर मचाया तो पास के घर में इकट्ठी हुई महिलाएं दौड़ कर बाहर आ गई। शुक्रवार को पूरा गांव बिजली घर में पहुंचा और बिजली घर को ताला जड़ कर प्रशासन से जेई के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सभी वहीं धरने पर बैठ गए हैं। उमरा गांव के बिजली घर में पुलिस प्रशासन भी पहुंच गया है और विकास अधिकारी वहीं पर मौजूद हैं।