{"_id":"6a5bc6c8527bea2f2401e0b5","slug":"viewing-the-bahujan-community-through-a-limited-perspective-is-insulting-krishna-jamalpur-hisar-news-c-21-hsr1020-912994-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहुजन समाज को सीमित नजरिए से देखना अपमानजनक : कृष्णा जमालपुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहुजन समाज को सीमित नजरिए से देखना अपमानजनक : कृष्णा जमालपुर
विज्ञापन
जाट धर्मशाला हिसार में प्रेसवार्ता करते बसपा नेता।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के प्रदेश अध्यक्ष कृष्णा जमालपुर ने कहा कि बहुजन समाज, वाल्मीकि समाज और रविदासिया समाज को केवल कचरा उठाने वाली गाड़ियों तक सीमित समझना निंदनीय और अपमानजनक सोच को दर्शाता है। उन्होंने यह टिप्पणी शनिवार को मटका चौक स्थित जाट धर्मशाला में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान की।
जमालपुर ने कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला के हालिया बयान पर आपत्ति जताते हुए कहा कि यदि किसी की सोच यह है कि बहुजन समाज की तरक्की केवल कचरा उठाने के लिए गाड़ियां उपलब्ध कराने तक सीमित है तो यह समाज के आत्मसम्मान, क्षमता और योगदान का अपमान है।
इस अवसर पर बसपा के प्रदेश महासचिव महेंद्र सिंह धानिया ने बताया कि 2 अगस्त को जाट धर्मशाला में पार्टी की संगठनात्मक बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में राज्यसभा सांसद एवं बसपा के केंद्रीय प्रभारी रामजी गौतम कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि बैठक में संगठन विस्तार, आगामी राजनीतिक रणनीति और बहुजन समाज से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी।