{"_id":"8ae1aaad4e0596ab4b6ad08b926ad462","slug":"vidhayak-of-hisar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा में अपने पांच विधायक पूछेंगे 167 सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा में अपने पांच विधायक पूछेंगे 167 सवाल
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार
Updated Tue, 01 Sep 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार से शुरू होने वाले विधानसभा सत्र में हिसार जिले के विपक्ष के पांच विधायक 167 सवाल पूछेंगे। महत्वपूर्ण मुद्दों को विधायकों की ओर से जीरो ऑवर में उठाया जाएगा।
विज्ञापन
सफेद मक्खी से हुए नुकसान पर स्पेशल गिरदावरी, इन्हांसमेंट, बीड़ बबरान सहित पांच गांवों की जमीन का लालडोरा, पंचायत चुनाव के लिए नई शर्तों के सवाल प्रमुख होंगे।
विज्ञापन
हिसार जिले की सात विधानसभा में भाजपा के दो विधायक हैं। नारनौंद से कैप्टन अभिमन्यु तथा हिसार शहर से डॉ. कमल गुप्ता। यह दोनों मंत्री होने के चलते विधानसभा में सवाल नहीं पूछ सकते।
विज्ञापन
विधानसभा में नलवा से विधायक रणबीर गंगवा, बरवाला से विधायक वेद नारंग, उकलाना से विधायक अनूप धानक, आदमपुर से विधायक कुलदीप बिश्नोई और हांसी से विधायक रेनुका बिश्नोई सवाल पूछेंगी।
विधायकों की ओर से करीब 167 सवाल पूछे गए हैं। इनेलो के तीनों विधायकों ने औसतन 50 -50 सवाल भेजे हैं। हजकां विधायकों ने करीब पचीस सवाल भेजे हैं।
पहले दिन अनूप धानक के सवाल का जवाब देंगे राजस्व मंत्री
पहले दिन बीस सवालों का जवाब दिया जाएगा। इसमें हिसार जिले से उकलाना के विधायक अनूप धानक के सवाल का जवाब दिया जाएगा।
विधायक की ओर से स्टार रेटिड सवाल में राजस्व मंत्री पूछा गया है कि पटवारी, कानूनगो सहित अन्य पदों की भर्ती के लिए सरकार क्या कदम उठा रही है। यह पद कब तक भरे जाएंगे।
गंगवा ने 49 सवाल भेजे
नलवा विधायक रणबीर गंगवा ने 49 सवाल भेजे हैं। इसमें नरमा में सफेद मक्खी से हुए नुकसान, बरसात के जलभराव से खराब फसलों की स्पेशल गिरदावरी की मांग की जाएगी।
नहरों में टेल तक पानी पहुंचाने, बिजली के लंबे कट, बदहाल सड़कों, सीवरेज व्यवस्था, पंचायत चुनाव एक्ट में नई शर्तों पर सवाल पूछेंगे।
विधायक रणबीर गंगवा ने कहा कि जीरो ऑवर मोशन में सवाल पूछकर सरकार को घेरेंगे। नलवा में पिछले 11 महीने में एक भी रुपये विकास कार्य के लिए जारी नहीं किया गया। सीएम मनोहरलाल खट्टर ने जनपरिवाद समिति में नेशनल हाइवे 65 की रिपेयर के लिए ऐलान किया था, जिस पर अब तक काम शुरू नहीं हुआ।
वेद नारंग की ओर से 50 सवाल
बरवाला विधायक वेद नारंग की ओर से 50 सवाल भेजे गए हैं। वेद नारंग हिसार शहर के इन्हासमेंट के मुद्दे को जीरो कट मोशन में उठाएंगे। उन्होंने कहा कि सवाल 15 दिन पहले देना होता है।
अब बुधवार से विधानसभा सत्र शुरू हो जाएगा। ऐसे में जीरो कट मोशन में इस मुद्दे को रखा जाएगा। सांसद दुष्यंत चौटाला से भी इस बारे में विमर्श हुआ है।
उन्होंने बताया कि बरवाला में सड़कों का बुरा हाल है। बिजली की किल्लत है। कॉलेज को अपग्रेड कराने, लड़कियों के लिए अलग से बस सुविधा शुरू कराने, बरवाला में सेक्टर विकसित कराने, थर्मल प्लांट एरिया के गांवों को वादे के अनुसार 24 घंटे बिजली देने के सवाल पूछे जाएंगे।
अनूप धानक ने 46 सवाल भेजे
उकलाना विधायक अनूप धानक ने विधानसभा में 46 सवाल भेजे हैं। नगर पालिका उकलाना में अधिकतर पद खाली हैं। इस कारण लोगों को बहुत ज्यादा परेशानी हो रही है।
तहसील कार्यालय में भी बड़ी संख्या में पद खाली हैं। छोटे-छोटे काम के लिए हिसार जाने को मजबूर होना पड़ता है। उकलाना में बेहतर पार्क बनाने, स्कूलों को अपग्रेड करने के सवाल को उठाया जाएगा।
सफेद मक्खी से हुए नुकसान पर स्पेशल गिरदावरी की मांग उठाई जाएगी। सड़कों की बदहाली को दूर कर सड़कों के निर्माण का सवाल उठाएंगे। नहरों में टेल तक पानी पहुंचाने का सवाल पूछा जाएगा।
रेनुका बिश्नोई ने 12 सवाल भेजे
हांसी की विधायक रेनुका बिश्नोई ने अपने क्षेत्र की समस्याओं से जुड़े 12 सवाल भेजे हैं। हांसी के सिविल अस्पताल में खाली पदों को भरने, मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने का सवाल सदन में पूछा जाएगा।
हांसी शहर व ग्रामीण एरिया में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने, सीवरेज की लाइनों को नए सिरे से तैयार कराने का सवाल पूछा जाएगा।
करीब एक दशक से अधूरी पड़ी ऑटो मार्केट को विकसित करने, खेतों से बरसात के पानी की निकासी, सफेद मक्खी से हुए नुकसान पर स्पेशल गिरदावरी का सवाल विधानसभा में उठाया जाएगा।
कुलदीप बिश्नोई ने दस सवाल भेजे
हजकां अध्यक्ष कुलदीप बिश्नोई ने विधानसभा के लिए दस सवाल भेजे हैं। उनकी की ओर से प्रदेश स्तरीय मुद्दों को उठाने की प्राथमिकता होगी।
प्रदेश के लिए जीवन रेखा मानी जाने वाली एसवाईएल का मुद्दा कुलदीप बिश्नोई उठाएंगे। आदमपुर विधानसभा क्षेत्र के सवालों में अस्पताल की हालत में सुधार करने का सवाल पूछा जाएगा।
आदमपुर के लिए पांच करोड़ रुपये का ऐलान करने के बावजूद महज सवा करोड़ रुपये ही मंजूर क्यों किया यह सवाल पूछा जाएगा। आदमपुर क्षेत्र की सड़कों के सुधार, आदमपुर मंडी में सीवरेज लाइन को नए सिरे से डालने तथा बीड बबरान के पांच गांवों के लाल डोरा तय करने के सवाल पूछे जाएंगे।