फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Vehicles without number plates running fearlessly, committing the crime

बेखौफ दौड़ा रहे बिना नंबर प्लेट के वाहन, दे रहे वारदात को अंजाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Vehicles without number plates running fearlessly, committing the crime
हिसार। जिले में लूटपाट की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। इन घटनाओं को अंजाम देने वाले या तो बाइक पर या फिर कार पर अंजाम देते हैं। अधिकतर ये आरोपी या तो बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों का इस्तेमाल कर रहे हैं या फिर नंबर बदलकर। वहीं दूसरी तरफ वाहन चालकों को अपने वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाना अनिवार्य है। लेकिन कई लापरवाह वाहन चालक न तो हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगा रहे हैं और साथ ही वाहनों पर कई तरह के स्टीकर लगाकर या यातायात नियमों की उल्लंघना कर रहे हैं। ऐसे वाहन चालकों का नियमों के मुताबिक चालान होता है। जिला पुलिस ने जनवरी से सितंबर तक बिना नंबर प्लेट, असेसरी और बिना हाई सिक्योरिटी वाले वाहनों के कई चालान किए हैं।
विज्ञापन

असेसरी के चालान
जनवरी - 98
फरवरी - 193
मार्च - 202
अप्रैल- 216
मई - 244
जून - 352
जुलाई - 278
अगस्त - 352
सितंबर - 246
बिना नंबर प्लेट के चालान
जनवरी - 18
फरवरी - 26
मार्च - 28
अप्रैल - 30
मई - 25
जून- 54
जुलाई - 40
अगस्त - 44
सितंबर - 39
बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के चालान
जनवरी - 134
फरवरी - 295
मार्च - 571
अप्रैल- 786
मई - 430
जून- 863
जुलाई- 592
अगस्त - 572
सितंबर - 609
शहर में हो चुकी कई लूट की घटनाएं
उल्लेखनीय है कि जून में साउथ बाईपास स्थित उदय पेट्रोल पंप पर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। इससे अगले ही दिन दिल्ली रोड स्थित ग्रेवाल पेट्रोल पंप पर लूट की वारदात को अंजाम दिया गया था। मय्यड़ में हिसार बाईपास पर 22 अक्तूबर को ट्रैक्टर-ट्रॉली लूटी गई। कुछ दिन पहले हांसी-जींद रोड स्थित नारंग पेट्रोल पंप पर लूट हुई थी। इसके अलावा और भी कई लूट की घटनाएं हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed