{"_id":"60033b188ebc3e324f3c1488","slug":"vaccination-start-for-save-corona-hisar-news-rtk591199696","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंग्रेजो, सुनीता, मौसम और सुषमा को लगा पहला टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंग्रेजो, सुनीता, मौसम और सुषमा को लगा पहला टीका
विज्ञापन
जिंदल अस्पताल में पहला टीका लगाने के दौरान मौजूद विस उपाध्यक्ष रणबीर गंगवा, विधायक डॉ. कमल गुप्ता
- फोटो : Hisar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। कोरोना से बचाव के लिए जिले में शनिवार को चार केंद्रों पर टीकाकरण की शुरुआत हुई। अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में अंग्रेजो देवी, जिंदल अस्पताल में सुनीता, आदमपुर में मौसम और बरवाला में सुषमा को पहला टीका लगाया गया। पहले दिन सभी केंद्रों पर 225 टीके लगाए गए। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने 400 टीके लगाने का लक्ष्य रखा था।
देर शाम तक सभी वैक्सीनेशन केंद्रों पर टीमें लाभार्थियों के इंतजार में बैठी रहीं। लाभार्थियों को फोन आदि से संपर्क भी किया, लेकिन कई लोग टीके के लिए नहीं पहुंचे। विभाग की मानें तो लाभार्थियों में डर, एजर्ली, मौके पर न मिल पाने, गर्भावस्था आदि कारणों से लक्ष्य पूरा नहीं हो सका। हालांकि विभाग वैक्सीन से वंचित रहे लाभार्थियों को एक और मौका देगा।
शनिवार सुबह प्रधानमंत्री के संवाद के बाद जिंदल अस्पताल में करीब 11 बजे टीकाकरण शुरू किया गया। इस मौके पर विधानसभा उपाध्यक्ष रणबीर सिंह गंगवा, विधायक डॉ. कमल गुप्ता, उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी, एसपी बलवान सिंह राणा, सिविल सर्जन डॉ. रत्ना भारती, डिप्टी सीएमओ डॉ. जितेंद्र शर्मा व डॉ. तरुण भी मौजूद रहे। विभाग ने टीकाकरण के लिए शनिवार सुबह 10:30 से अपराह्न 1 बजे तक का समय रखा था। लक्ष्य पूरा करने के लिए शाम करीब 6 बजे तक टीकाकरण का कार्य जारी रखा।
विज्ञापन
ए नाम से शुरू होने वाले लोगों को चुना
अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में टीकाकरण के लिए ए नाम से शुरू होने वाले लोगों को चुना गया था। डिप्टी सीएमओ डॉ. तरुण ने बताया कि हमारी ओर से सूची मांगी गई थी, लेकिन उनमें अधिकतर मेडिकल छात्र शामिल थे। ज्यादातर छात्र अपने घर गए हुए हैं और वे टीकाकरण के लिए नहीं पहुंच सके।
एलाइजा टेस्ट भी किया
अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में टीकाकरण करवाने वाले लाभार्थियों का एंटीबॉडी टेस्ट के लिए एलाइजा टेस्ट भी किया गया। इसे लेकर कोविड-19 लैब की एक टीम जुटी हुई थी। वैक्सीन के आधे या एक घंटे बाद सभी लाभार्थियों का ब्लड सैंपल ले रही थी। नोडल डॉ. कंवलप्रीत कौर का कहना था कि इससे यह पता चल सकेगा कि इन लाभार्थियों में एंटीबॉडी बनी हैं या नहीं।
यह कहना है प्रथम टीकाकरण वालों का
- मैं काफी खुश हूं कि मुझे ही पहला टीका लगा है। मैं बिल्कुल ठीक हूं और मुझे कोई दिक्कत नहीं है। जब मेरे पास मैसेज आया तो उसी समय मैंने डॉक्टरों को सूचना दी थी, क्योंकि मैं कहीं बाहर थी।
56 वर्षीय अंग्रेजो देवी, पैरामेडिकल स्टाफ, मेडिकल कॉलेज, अग्रोहा।
- मैं 17 वर्षों से जिंदल अस्पताल में हाउस कीपिंग स्टाफ के तौर कार्यरत हूूं। मुझे आज पहला टीका लगा है। टीका लगने के बाद से मुझे किसी तरह की परेशानी नहीं हुई। मैं अन्य लोगों से भी टीकाकरण करवाने की अपील करती हूं।
- सुनीता, हाउस कीपिंग स्टाफ, जिंदल अस्पताल।
- पहला टीका लगने पर खुशी हो रही है। टीका लगने के बाद किसी भी तरह की कमजोरी या परेशानी नहीं आई, जो लोग टीकाकरण से डर रहे हैं, उन्हें डरने की जरूरत नहीं है।
- मौसम, सफाई कर्मचारी, आदमपुर नागरिक अस्पताल।
एप की धीमी गति के चलते आई परेशानी
मेडिकल कॉलेज में कोविड-19 पोर्टल एप पर नेटवर्क के धीमी गति के चलते काफी परेशानी आ रही थी, क्योंकि रजिस्ट्रेशन से लेकर टीकाकरण करने तक सभी कार्य एप से किया जा रहा था।
इस केंद्र पर इतनी डोज लगी
- बरवाला कम डिविजन नागरिक अस्पताल : 65
- आदमपुर नागरिक अस्पताल : 70
- जिंदल अस्पताल : 71
- अग्रोहा मेडिकल कॉलेज : 19
कोरोना वैक्सीन के प्रथम चरण का विधायक व एसडीएम ने किया शुभारंभ
बरवाला। सीएचसी बरवाला में टीकाकरण कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक जोगीराम सिहाग ने किया। विधायक सिहाग के साथ एसडीएम राजेंद्र कुमार, डीएसपी रोहताश सिहाग, थाना प्रभारी कुलदीप सिंह व एसएमओ डॉ. परमजीत सिंह मौजूद रहे। इस दौरान वैक्सीन लगवाने वाली पहली महिला ने कहा कि उसे प्राइवेसी चाहिए तो वहां मौजूद चिकित्सकों ने महिला को प्राइवेसी उपलब्ध करवाकर टीका लगाया गया। महिला सुषमा बरवाला सीएचसी में लैब सहायक के पद पर हैं। एसएमओ परमजीत सिंह ने बताया कि प्रथम चरण में शामिल सीएचसी बरवाला में हेल्थ केयर वर्कर्स को वैक्सीन लगाई जा रही है। टीकाकरण के दौरान किसी भी व्यक्ति को किसी तरह की परेशानी नहीं हुई।
आदमपुर में सफाईकर्मी मौसम को लगा पहला टीका
मंडी आदमपुर। आदमपुर के नागरिक अस्पताल में शनिवार सुबह एसएमओ डॉ. स्नेहलता जिंदल के दिशा-निर्देशन में व्यापार मंडल के अध्यक्ष दीनदयाल गोयल, उपप्रधान सतपाल भांभू, धर्मबीर खिचड़, सचिव गौरव सिंगला, सहसचिव राहुल सिंगला, घीसाराम जैन आदि की मौजूदगी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन के बाद उन्हें वैक्सीनेशन के बारे में पूर्ण जानकारी दी गई। इस दौरान पहली वैक्सीन डोज महिला सफाईकर्मी मौसम को लगाई गई। मौसम को स्टाफ नर्स रोशनी ने कोरोना वैक्सीन का टीका लगाया। वहीं चिकित्सकों में प्रथम टीकाकरण डॉ. अनुराधा का किया गया। डॉ. अनुराधा ने कहा कि वैक्सीन लगाने के बाद उन्हें किसी तरह की घबराहट या अन्य प्रकार की परेशानी महसूस नहीं हो रही है।
18 जनवरी से 24 बूथ बनाकर 31 वैक्सीनेटर किए जाएंगे तैनात
डिप्टी सीएमओ डॉ. तरुण के अनुसार 18 जनवरी से जिले में अलग-अलग जगह पर 24 बूथ बनाकर टीकाकरण अभियान शुरू किया जाएगा। इनमें जिले की आठ सीएचसी-पीएचसी, दो सब डिवीजन नागरिक अस्पताल एक जिला नागरिक अस्पताल, सेक्टर 1-4 स्थित अर्बन हेल्थ सेंटर एवं अग्रोहा मेडिकल कॉलेज, सीएमसी अस्पताल, जिंदल अस्पताल सहित 11 निजी अस्पताल और एनआरसीई लैब शामिल हैं। वही विभाग द्वारा इन निजी अस्पतालों में से कुछ अन्य निजी अस्पतालों को भी जोड़ा गया है। ऐसे में इन 24 बूथ पर 31 वैक्सीनेटर तैनात किए जाएंगे। इसके तहत मेडिकल कॉलेज में छह, जिंदल अस्पताल में चार, आधार एवं जिला अस्पताल में दो-दो वैक्सीनेटर तैनात किए जाएंगे। इस बीच विभाग द्वारा यह अभियान 6 दिनों तक चलाया जाएगा, बाकी इसके लिए स्वास्थ्यकर्मियों की संख्या पर आधारित है।

वैक्सीन लगने पर विजयी चिह्न बनाती मौसम, डॉ. स्नेहलता, डॉ. अनुराधा व अन्य।- फोटो : Hisar

जिंदल अस्पताल में पहला टीका लगवाने वाली हाउसकीपिंग स्टाफ सुनीता।- फोटो : Hisar

अंग्रेजो देवी, जिन्हें अग्रोहा में पहला टीका लगा।- फोटो : Hisar