फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Vaccination of 1540340 so far, 1034827 got the first dose

अब तक 1540340 का हुआ वैक्सीनेशन, 1034827 को पहली डोज लगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Vaccination of 1540340 so far, 1034827 got the first dose
हिसार। कोरोना महामारी से बचाव को लेकर जिले में चलाए जा रहे वैक्सीनेशन अभियान के तहत अभी तक कुल 15 लाख 40 हजार 340 वैक्सीन डोज दी जा चुकी है।
विज्ञापन

डिप्टी सिविल सर्जन डॉ तरुण ने यह जानकारी देते हुए बताया कि 10 लाख 34 हजार 827 लोगों को वैक्सीन की प्रथम डोज तथा 5 लाख 5 हजार 513 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज दी जा चुकी है। उन्होंने बताया कि 14 हजार 530 हेल्थ केयर वर्कर्स ने वैक्सीन की पहली डोज तथा 14 हजार 383 ने दूसरी डोज ली है। 8775 फ्रंट लाइन वर्कर ने वैक्सीन की पहली डोज तथा 8 हजार 648 ने दूसरी डोज ली है। 60 वर्ष से ऊपर के 1 लाख 48 हजार 921 नागरिकों ने पहली डोज तथा 89 हजार 230 लोगों ने दूसरी डोज भी ली है। इसी तरह से 45 से 60 आयु वर्ग के 2 लाख 26 हजार 720 लोगों ने प्रथम डोज तथा 1 लाख 25 हजार 974 लोगों ने दूसरी डोज ले ली है। 18 से 44 आयु वर्ग के 6 लाख 36 हजार 331 लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज तथा 2 लाख 67 हजार 278 ने दूसरी डोज ली है।
--------------------
जिले में कोरोना संक्रमण का नया मामला नहीं
हिसार। जिला सर्विलांस अधिकारी एवं आईडीएसपी इंचार्ज डॉ सुभाष खतरेजा ने बताया कि बुधवार को जिले में कोरोना वायरस संक्रमण का नया मामला सामने नहीं आया है। जिले में अभी तक 8 लाख 1 हजार 541 लोगों की जांच की जा चुकी है, जिसमें संक्रमण के कुल 54 हजार 2 मामले सामने आ चुके हैं। 52 हजार 861 लोग कोरोना से रिकवर हो चुके हैं।
विज्ञापन

---
जिले में डेंगू संक्रमण का एक नया मामला
हिसार। डिप्टी सिविल सर्जन डॉ सुभाष खतरेजा ने बताया कि जिले में बुधवार को डेंगू संक्रमण का एक नया मामला सामने आया है। जिले में डेंगू के सक्रियमरीजों का आंकड़ा 3 है। 1008 लोगों में डेंगू मिला ,जिसमें 1004 व्यक्ति डेंगू से रिकवर हो चुके है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed