फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Urban Estate car looted in broad daylight

अर्बन इस्टेट में दिन दहाड़े लूटी कार

Fri, 08 Aug 2014 11:45 PM IST
hisar
hisar Updated Fri, 08 Aug 2014 11:45 PM IST
विज्ञापन

शहर के पॉश इलाके में दिन दहाडे़ दो बाइक सवार युवकों ने फिएट लीनिया कार लूट ली। बाइक सवार युवकों ने लूट की वारदात घर का पता पूछने के बहाने अंजाम दी। उन्होंने घर का पता पूछने के बहाने कार सवार की आंखों में मिर्च वाला स्प्रे डालकर कार लूटी और मौके से फरार हो गए। स्कूली बच्चों की मदद से युवक ने किसी तरह परिजनों को फोन किया। घायल युवक को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


अर्बन इस्टेट के मकान नंबर 1573 में रहने वाला माधव गोयल अपनी बहन सुनिधि को स्कूल बस से लेने के लिए गया था। युवक ने बताया कि वह गायत्री आटा चक्की के पास कार को रोड के किनारे खड़ी कर बस का इंतजार करने लगा। वह होली एंजल की स्कूल बस इंतजार रहा था। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक उसकी कार के पीछे खडे़ हो गए। युवक ने बताया कि उन्होंने दो मिनट आपस में बातचीत की।
विज्ञापन


इसके बाद 20 से 25 साल का युवक मेरे पास आया। उसने किसी मकान का पता पूछा। इसी बीच युवक ने आंखों में कोई स्प्रे डाल दिया, जिससे आंखों में तेज जलन होने लगी। इसके बाद मुझे पकड़कर कार से बाहर फेंक दिया। युवक उसकी फियट लीनिया कार लेकर फरार हो गए। माधव ने शोर मचाना शुरू किया, यहां तक कि एक-दो घरों की घंटी भी बजाई, लेकिन कोई नहीं आया। स्कूल वैन से कुछ बच्चे उतरे उनसे पानी की बोतल लेकर आंखों में पानी मारा, लेकिन कोई आंखों में जलन रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


माधव ने बच्चों की मदद से अपने पिता को फोन किया। उन्हें सारी बात बताई। पड़ोसी व्यक्ति अरुण शर्मा की मदद से माधव को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।


माधव ने बताया कि दोनों युवक की उम्र 20 से 25 साल के बीच थी और बाइक ब्लैक रंग की पल्सर थी। दोनों युवकों को देखकर लग रहा था कि जैसे कॉलेज में पढ़ने वाले हो। आरोपियों की बातचीत का लहजा हरियाणवी था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed