फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Under the D Plan, development works worth 27 crores will be conducted in the district.

Hisar News: डी प्लान के तहत जिले में होंगे 27 करोड़ के विकास कार्य

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 May 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Under the D Plan, development works worth 27 crores will be conducted in the district.
हिसार। चालू वित्त वर्ष 2025-26 के लिए प्रदेश सरकार ने डी-प्लान योजना के तहत प्रदेश के 22 जिलों को 400 करोड़ रुपये की राशि जारी की है। सबसे अधिक 28 करोड़ 55 लाख 43 हजार रुपये फरीदाबाद और सबसे कम 8.85 करोड़ पंचकूला को मिले हैं। हिसार को 27 करोड़ 51 लाख 60 हजार, गुरुग्राम को 23 करोड़ 89 लाख 50 हजार और करनाल को 23 करोड़ 75 लाख 13 हजार रुपये आवंटित किए गए हैं। 400 करोड़ रुपये की राशि में से 240 करोड़ रुपये जनरल कंपोनेंट और शेष राशि एससीएसपी कंपोनेंट के अंतर्गत खर्च की जाएगी।
विज्ञापन

डी-प्लान के तहत यह राशि जिलों में विभिन्न बुनियादी सुविधाओं जैसे ट्यूबवेल, पेयजल आपूर्ति, हैंडपंप, अस्पतालों में वाटर कूलर, वाटर प्यूरीफायर, स्कूलों में मिड डे मील स्टोर, शौचालय, कक्ष, हॉल, स्ट्रीट लाइट, सिंचाई सुविधाएं, सार्वजनिक भूजल पुनर्भरण, खेतों के खाल, पंचायत घर, सामुदायिक केंद्र, पार्क, गलियों, श्मशान घाट व बस क्यू शेल्टर के निर्माण आदि पर खर्च की जाएगी।
विज्ञापन

जिलों को मिलने वाले बजट का ब्योरा
फरीदाबाद : 28 करोड़ 55 लाख 43 हजार रुपये
हिसार : 27 करोड़ 51 लाख 60 हजार रुपये
गुरुग्राम : 23 करोड़ 89 लाख 50 हजार रुपये
करनाल : 23 करोड़ 75 लाख 13 हजार रुपये
सोनीपत : 22 करोड़ 87 लाख 84 हजार रुपये
सिरसा : 20 करोड़ 43 लाख 57 हजार
यमुनानगर: 19 करोड़ 15 लाख 80 हजार
अंबाला: 17 करोड़ 80 लाख 33 हजार
नूंह : 17 करोड़ 18 लाख 66 हजार
रोहतक: 16 करोड़ 74 लाख रुपये
पलवल: 16 करोड़ 45 लाख 20 हजार
कैथल: 16 करोड़ 95 लाख 5 हजार
कुरुक्षेत्र: 15 करोड़ 22 लाख 5 हजार
झज्जर: 15 करोड़ 12 लाख 19 हजार
फतेहाबाद: 14 करोड़ 86 लाख 32 हजार
रेवाड़ी: 14 करोड़ 20 लाख
महेंद्रगढ़: 14 करोड़ 54 लाख 89 हजार
जींद: 12 करोड़ 53 लाख 3 हजार
भिवानी: 7 करोड़ 14 लाख 54 हजार
चरखी दादरी: 3 करोड़ 17 लाख
पंचकूला: 8 करोड़ 85 लाख
पानीपत: 19 करोड़ 1 लाख 97 हजार
इन विभागों में होते हैं विकास कार्य
शिक्षा, बिजली, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सिंचाई, सामुदायिक स्वच्छता, जनस्वास्थ्य ,खेल ,पशु पालन विभाग, महिला एवं बाल कल्याण विभाग, बागवानी विभाग समेत कई अन्य विभागों में विकास कार्य करवाए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला योजना के तहत बजट मंजूर किया गया है, जिससे जिले में विकास कार्य कराए जाएंगे। जिले की आबादी की अनुसार यह बजट उपलब्ध कराया जाता है। - कृष्ण लाल पंवार, पंचायत मंत्री, हरियाणा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed