{"_id":"64e8fa9c78332a765e0ad2a4","slug":"uncle-nephew-attacked-with-knife-two-youths-ran-away-with-rs-142-lakh-hisar-news-c-21-1-hsr1007-206196-2023-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: मामा-भांजे पर किया चाकू से हमला, दो युवक 1.42 लाख रुपये गल्ले से ले भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: मामा-भांजे पर किया चाकू से हमला, दो युवक 1.42 लाख रुपये गल्ले से ले भागे
विज्ञापन
हिसार। दो युवकों ने दो मामा और एक भांजे पर चाकुओं से हमला कर दिया। आरोपियों ने एक युवक के पेट में जबकि दो के कूल्हे पर वार किए। तीनों घायलों को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया।
जूस की रेहड़ी लगाने वाले कृष्ण ने बताया कि कुछ दिन पहले उसके साथ ही जूस की रेहड़ी लगाने वाले युवक के साथ झगड़ा हुआ था। उस समय सन्नी और पंकज भी वहीं थे। इसी बात को लेकर दोनों रंजिश रखने लगे। कृष्ण ने बताया कि 24 अगस्त को 5.30 बजे शाम को वह अपनी रेहड़ी पर था। तभी सन्नी ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। जब वह भागने लगा तो पकंज ने कूल्हे पर वार कर दिया। आरोपी गल्ले से 96 हजार रुपये भी ले गए। कृष्ण के भाई प्रवीण कुमार ने बताया कि वह बाइक रिपेयर की दुकान करता है। उसके साथ उसका भांजा सोनू कुमार काम करता है। 24 अगस्त की शाम को सवा पांच बजे वह और सोनू दुकान पर थे। इसी दौरान सन्नी व पंकज और एक अन्य लड़का आए और उसके पेट में चाकू घोंप दिया। उसका भांजा सोनू छुड़वाने के लिए आया तो सन्नी और पंकज ने उसके पेट और हाथ पर चाकू मारा। तीसरे युवक ने उसके बाएं कूल्हे पर चाकू मारा। तीनों दुकान के गल्ले से 46 हजार रुपये ले भागे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दो छात्र गुटों में टकराव, छात्र के पैर-सिर में लगी चोट
डीएन कॉलेज में शुक्रवार को दो छात्र गुटों में टकराव हो गया। विवाद में एनएसयूआई से जुड़े एक छात्र के पैर-सिर में चोटें आई हैं। जानकारी के अनुसार एनएसयूआई ने शुक्रवार को डीएन कॉलेज की इकाई की घोषणा की थी, जिसमें डीएन कॉलेज में जिलाध्यक्ष विक्रम सिंघरान की ओर से मनदीप किरमारा को डीएन कॉलेज इकाई का प्रधान व आदित्य कंवारी को उपप्रधान बनाने की घोषणा की गई। इसके बाद एनएसयूआई ने कॉलेज के ग्राउंड और बाहर रैली निकाली।
विज्ञापन
इस दौरान दूसरे गुट खफा हो गया। जब छात्र अपने घरों को जाने लगे तो दूसरे गुट के युवाओं ने एनएसयूआई के समर्थकों को बस स्टैंड पर घेर लिया। इस दौरान एक छात्र पर डंडों से हमला कर दिया, जिससे उसके पैर व सिर पर चोटें आईं। उसे निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। परिजनों और पुलिस कार्रवाई के भय से किसी भी छात्र ने पुलिस में शिकायत नहीं दी। संवाद