फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Uklana will get tehsil and Agroha sub-tehsil status soon: Dr. Chautala

उकलाना को तहसील और अग्रोहा को सब तहसील का जल्द मिलेगा दर्जा : डॉ. चौटाला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Uklana will get tehsil and Agroha sub-tehsil status soon: Dr. Chautala
उकलाना में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में जजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला का माला पहना - फोटो : Hisar
उकलाना। जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला ने कहा कि उकलाना सब-तहसील को जल्द ही तहसील और अग्रोहा को सब-तहसील का दर्जा दिया जाएगा। फरीदपुर माइनर का निर्माण कार्य जल्द ही करवाया जाएगा। वह शुक्रवार को उकलाना में आयोजित पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

डॉ. अजय सिंह चौटाला ने कहा कि उकलाना शहर में विभिन्न स्थानों पर सीसीटीवी स्थापित किए जाएंगे। इसी प्रकार से क्षेत्र की विभिन्न चौपालों के पुनर्निर्माण के लिए 5-5 लाख रुपये दिए जाने की घोषणा की गई। आमजन के कार्यों के लिए सत्ता में हिस्सेदारी जरूरी है। किसान आंदोलन के दौरान बहुत से लोगों ने राजनीतिक एजेंडे के तहत विरोध प्रदर्शन किया था। उन्होंने कहा कि उस समय भी वे ये कहते थे कि समस्याओं का हल बातचीत के माध्यम से होता है, इस्तीफे से नहीं और आज यह बात सही साबित हुई है। किसानों की मांगों का समाधान निकाला गया है। जजपा के घोषणा पत्र में किए गए वादों को एक-एक करके पूरा किया जा रहा है। पाबड़ा में महाविद्यालय के निर्माण, मतलोडा में आईटीआई का निर्माण की दिशा में भी सकारात्मक कदम उठाएं जाएंगे।
विज्ञापन

राज्य मंत्री अनूप धानक ने कहा कि उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला उकलाना को अपना स्वयं का हलका मानते हैं। योजनाबद्ध ढंग से विकास कार्य करवाएं जा रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह ने कहा कि जजपा ने अपने लगभग 45 से 50 प्रतिशत चुनावी वायदों को पूरा किया है। इस अवसर पर जेजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष केसी बांगड़, राष्ट्रीय संगठन सचिव राजेंद्र लितानी, महिला प्रदेशाध्यक्ष शीला भ्याण, अनिल बालकिया, अमित बूरा, सिल्क पूनिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed