फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   UG, PG, BEd and PhD brochure approved by the Academic Council

यूजी, पीजी, बीएड व पीएचडी की विवरणिका को शैक्षणिक परिषद से मिली मंजूरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 10:00 PM IST
विज्ञापन
UG, PG, BEd and PhD brochure approved by the Academic Council
हिसार। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय (जीजेयू) की शैक्षणिक परिषद की 59वीं बैठक वीरवार को हुई। अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बलदेव राज कांबोज ने की। संचालन विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. अवनीश वर्मा ने किया। बैठक में विश्वविद्यालय के विभिन्न कोर्सों की स्कीम व पाठ्यक्रम को स्वीकृत किया गया है। कुलपति प्रो. कांबोज ने बताया कि बैठक में विभिन्न विभागों के नए पीएचडी शोधार्थियों के पंजीकरण, रिसर्च डिग्री कमेटी की सिफारिशों व विश्वविद्यालय के यूजी, पीजी, बीएड व पीएचडी की विवरणिका को स्वीकृत किया गया है। बैठक में एनआईटी कुरुक्षेत्र के प्रो. जितेंद्र कुमार कपूर, एनडीआरआई करनाल के प्रो. मदन लाल कांबोज, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के प्रो. पंकज सिंह व प्रो. सुरेश कुमार, सीसीएस हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के प्रो. अतुल ढींगड़ा, दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं तकनीकी विश्वविद्यालय मुरथल के प्रो. धीरेंद्र सिंगल, जीजेयू के शैक्षणिक मामलों के अधिष्ठाता प्रो. हरभजन बंसल, प्रो. संदीप सिंह, प्रो. जेबी दहिया, प्रो. सरोज, प्रो. नीरू वासुदेवा, प्रो. शबनम सक्सेना, प्रो. एनके बिश्नोई, प्रो. उमेश आर्य, प्रो. वंदना पूनिया व प्रो. संजीव कुमार मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed