फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Two youths sentenced to 5 years each for snatching a gold amulet

Hisar News: सोने की ताबीज छीनने के मामले में 2 युवकों को 5-5 साल की सजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Nov 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Two youths sentenced to 5 years each for snatching a gold amulet
हिसार। सेशन जज अलका मलिक की अदालत ने सोने का ताबीज छीनने के करीब साढ़े तीन साल पुराने मामले में आदमपुर निवासी दोषी कुलदीप और नरेंद्र को 5-5 साल की सजा सुनाई है। इसके अलावा दोनों को 25-25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। यह मामला फरवरी 2022 का है, जब आदमपुर थाना पुलिस ने सारंगपुर निवासी प्रेमा देवी की शिकायत पर केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

शिकायत में प्रेमा देवी ने बताया था कि 12 फरवरी 2022 की दोपहर करीब तीन बजे वह अपने खेत से ढाणी लौट रही थी। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक वहां 2-3 चक्कर लगाते रहे। कुछ देर बाद वे दोनों युवक अचानक वापस आए और उनके गले में पड़ी आधे तोले का सोने का ताबीज झपटकर फरार हो गए। प्रेमा देवी ने तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद आदमपुर थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दोनों युवकों कुलदीप और नरेंद्र को गिरफ्तार किया था। वीरवार को जिला अदालत ने दोनों को पांच-पांच साल की सजा सुनाई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed