{"_id":"6148a2718ebc3ed17517ad69","slug":"two-student-corona-positive-in-gangva-s-school-hisar-news-hsr6122247176","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगवा राजकीय स्कूल से दो विद्यार्थी मिले संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगवा राजकीय स्कूल से दो विद्यार्थी मिले संक्रमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। जिले में सोमवार को गंगवा गांव के स्कूल से 2 विद्यार्थी कोरोना संक्रमित मिले हैं। विभाग की ओर से जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार एक 12 वर्षीय छात्र एवं दूसरी 12 वर्षीय छात्रा है। दोनों विद्यार्थियों में कोरोना के लक्षण मिले हैं।
एहतियात के तौर पर स्वास्थ्य विभाग ने ग्राम पंचायत को दोनों संक्रमितों को पंचायत भवन में शिफ्ट करने के आदेश दिए हैं, ताकि इनसे संक्रमण आगे न फैले। इस महीने में ऐसा पांचवीं बार हुआ है कि स्कूली बच्चे संक्रमित मिले हैं। जब से स्वास्थ्य विभाग ने स्कूलों से सैंपलिंग शुरू की है। तभी से यह सिलसिला जारी है। जिला सर्विलांस अधिकारी एवं आईडीएसपी प्रभारी डॉ. सुभाष खतरेजा ने बताया कि 2 दिन पहले मंगाली सीएचसी की ओर से गंगवा स्कूल से 300 विद्यार्थियों के सैंपल लिए गए थे। उन्हीं सैंपल में से यह दो विद्यार्थी संक्रमित मिले हैं। इनको मिलाकर संक्रमित मरीजों की संख्या 53 हजार 991 हो गई है। सोमवार को 2 नए केस मिलने से सक्रिय मरीजों का आंकड़ा भी बढ़ गया है। इस समय 9 सक्रिय मरीज हैं। इसके चलते कोरोना से ठीक होने वाली मरीजों का रिकवरी रेट भी घट गया है, जो अब 97.87 फीसदी हो गया है। अब तक 52 हजार 842 मरीज रिकवर हो चुके हैं।