{"_id":"691a1d6bc5616e0dc20cbd07","slug":"two-scholarship-schemes-for-the-needy-have-been-launched-at-gju-hisar-news-c-21-hsr1005-751546-2025-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: जीजेयू में जरूरतमंदों के लिए दो छात्रवृत्ति योजनाएं शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: जीजेयू में जरूरतमंदों के लिए दो छात्रवृत्ति योजनाएं शुरू
Mon, 17 Nov 2025 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Mon, 17 Nov 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
हिसार। गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय(जीजेयू) ने सत्र 2025-26 के लिए जरूरतमंद और मेधावी छात्रों (छात्रवृत्ति एवं एससी/एसटी प्रकोष्ठ) को राहत देते हुए दो अलग-अलग छात्रवृत्ति योजनाएं शुरू की हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं कि सूचना को नोटिस बोर्ड पर प्रदर्शित कर सभी छात्रों तक पहुंचाया जाए।
पहली योजना गुरु जंभेश्वर जी महाराज स्कॉलरशिप के तहत कुल 50 विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। प्रत्येक चयनित विद्यार्थी को 10 हजार रुपये वार्षिक सहायता दी जाएगी। इस योजना के लिए पात्र वहीं विद्यार्थी छात्र होंगे जिनके माता-पिता की वार्षिक आय 2.50 लाख रुपये से अधिक न हो। आवेदन पहले संबंधित चेयरपर्सन को 12 दिसंबर तक जमा करने होंगे। इसके बाद विभागीय अनुशंसा के साथ आवेदन 17 दिसंबर शाम 5 बजे तक छात्रवृत्ति सेल में जमा करवाने होंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार चयन समिति की संस्तुति पर कुलपति की ओर से अंतिम मंजूरी दी जाएगी।
दूसरी योजना ‘मेरिट-कम-मीन्स स्कॉलरशिप’ सत्र 2025-26 के लिए (फ्रेश व रिन्यूअल) दोनों श्रेणियों में आमंत्रित की गई है। इसमें 10 छात्रों को 7,000 रुपये वार्षिक वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी। इस योजना के लिए आय सीमा 1.50 लाख रुपये प्रतिवर्ष तय की गई है। आवेदन 1 दिसंबर तक विभाग को जमा करना है, अनुशंसित आवेदन 15 दिसंबर शाम 5 बजे तक कार्यालय में स्वीकार किए जाएंगे। रिन्यूअल के लिए छात्रों को पिछली परीक्षाओं में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य होगा। दोनों योजनाओं के आवेदन के साथ आय प्रमाण पत्र एवं परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) संलग्न करना होगा। ।