{"_id":"613ba4b88ebc3eb3a71bf345","slug":"two-roundups-in-rs-35-5-lakh-fraud-case-hisar-news-hsr611342539","type":"story","status":"publish","title_hn":"35.5 लाख रुपये की धोखाधड़ी मामले में दो राउंडअप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
35.5 लाख रुपये की धोखाधड़ी मामले में दो राउंडअप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
35.5 लाख रुपये की धोखाधड़ी मामले में दो राउंडअप
हिसार। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने 35.5 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में दो लोगों को नोएडा से राउंडअप किया है। दोनों के नाम व पते का खुलासा शनिवार को किया जाएगा। मामले के संबंध में 15 जुलाई को फतेहाबाद के गांव हसंगा निवासी छबीला राम की शिकायत पर चार नामजद सहित 25 अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।
पुलिस को दी शिकायत में छबीला राम ने बताया था कि वह भूथनकलां में को-ऑपरेटिव सोसायटी में नौकरी करता है। 6 अगस्त को उसके पास बीर सिंह व प्रमोद कुमार के नंबर से फोन आया। इन्होंने स्वयं को इंडिया फर्स्ट इंश्योरेंस कंपनी का एजेंट बताया और कंपनी की पॉलिसी के बारे में बताया। उसे कहा कि कंपनी प्रतिवर्ष 40 हजार रुपये 15 वर्ष भरवाती है और 15 वर्ष बाद 6 लाख 43 हजार 530 रुपये वापस देती है। इस पर उसने 40 हजार रुपये उनके खाते में डलवा दिए। उसके बाद बीर सिंह ने उसे फोन करके कहा कि 6 लाख रुपये का लोन करवा देगा। आरोपी ने उसके दस्तावेज व्हाट्सएप पर मंगवाए। इसके बाद एक अन्य युवक राजबरी ने उसे कहा कि 6 लाख की बजाय 24 लाख रुपये का लोन करवा देगा। इसके बदले में 80 हजार रुपये जमा करवाने होंगे। ऐसे बातों में उलझाकर आरोपियों ने उससे साढ़े 35 लाख रुपये ऐंठ लिए।