फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Two people were injured by attacking with a sharp weapon

तेजधार हथियार से हमला कर दो लोगों को किया घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Two people were injured by attacking with a sharp weapon
अग्रोहा। किरमारा गांव में तेजधार हथियार से हमला कर दो लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलों को मेडिकल कॉलेज अग्रोहा में भर्ती करवाया गया है। पुलिस को दिए बयान में किरमारा निवासी राजेश कुमार ने बताया कि शनिवार रात करीब 9 बजे गांव का सुरेश कुमार उनके घर के सामने शराब के नशे में बेवजह गालियां दे रहा था। वह उसे समझाने आया तो उनकी आपस में कहासुनी हो गई। सुरेश कुमार ने अपने परिजनों को बुलाया तो सुरेश का लड़का व पत्नी तेजधार हथियार लेकर आए व उस पर जानलेवा हमला दिया। शोर सुनकर उसका चचेरा भाई हरपाल भी भाग कर आया तो हमलावरों ने उस पर भी हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद उनके परिवारों के लोग छुड़वाने आए, तो हमलावर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। चिकित्सकों ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने घायल राजेश कुमार के बयान पर बाप बेटा सहित तीन लोगों पर मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed